मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मेरी हत्या कराना चाहते हैं योगी आदित्यनाथ: वाराणसी में बेटे के नामांकन के दौरान हुई घटना के बाद ओपी राजभर ने EC से लगाई सुरक्षा की गुहार

नई दिल्ली: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि योगी आदित्यनाथ मेरी हत्या कराना चाहते हैं| सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वाराणसी…

मेरी हत्या कराना चाहते हैं योगी आदित्यनाथ: वाराणसी में बेटे के नामांकन के दौरान हुई घटना के बाद ओपी राजभर ने EC से लगाई सुरक्षा की गुहार
मेरी हत्या कराना चाहते हैं योगी आदित्यनाथ: वाराणसी में बेटे के नामांकन के दौरान हुई घटना के बाद ओपी राजभर ने EC से लगाई सुरक्षा की गुहार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि योगी आदित्यनाथ मेरी हत्या कराना चाहते हैं| सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वाराणसी के शिवपुर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार अरविंद राजभर का नामांकन दाखिल करने के दौरान उन पर हमला किया गया था।



ओम प्रकाश राजभर ने कहा,''योगी आदित्यनाथ मेरी हत्या कराना चाहते हैं, कल गुंडे भेजकर वाराणसी में मेरी हत्या की कोशिश की गई। योगी जी मुझे मरवाना चाहते हैं। बीजेपी और योगी के गुंडों को वहां काले कोट में भेजा गया| राजभर ने कहा,''मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि अरविंद राजभर और ओम प्रकाश राजभर को सुरक्षा मुहैया कराएं|



बता दें कि,''विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए बनारस में सोमवार को कई प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। । नामांकन दाखिले के दौरान जबरदस्त गहमागहमी देखने को मिली। 386 शिवपुर विधानसभा सीट से  सपा-सुभासपा प्रत्याशी अरविंद राजभर का नामांकन कराने ओमप्रकाश राजभर पहुंचे तो दूसरी तरफ उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने नामांकन किया।



इस दौरान कचहरी परिसर में जमकर हंगामा हुआ| भाजपा के समर्थकों ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसको लेकर नामांकन कक्ष के बाहर काफी हलचल रही। ओमप्रकाश राजभर ने अपने साथ बदसलूकी का आरोप लगाया। ओमप्रकाश ने इसे लेकर पुलिस पर भी कई आरोप लगाए।



सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने मुझसे अभद्रता का प्रयास किया। जान से मारने की धमकी दी। मेरा कॉलर पकड़ा गया। यह देखते हुए भी पुलिस मूकदर्शक खड़ी रही। मैं किसी तरह बचकर जिलाधिकारी कार्यालय कैम्पस से बाहर आया। इसमें जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त की संलिप्तता जाहिर हो रही है। 



पूर्व मंत्री ने निर्वाचन आयोग से जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त वाराणसी को तत्काल हटाते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रत्याशी अरविन्द राजभर को समुचित सुरक्षा प्रदान देने की भी गुहार लगायी है। 



सपा ने भी ट्वीट किया था-386 शिवपुर विधानसभा से सपा - सुभासपा के अधिकृत प्रत्याशी श्री अरविंद राजभर जी के नामांकन के दौरान सुभासपा अध्यक्ष श्री ओपी राजभर जी से भाजपा के गुंडों द्वारा अभद्रता घोर निंदनीय! संज्ञान ले चुनाव आयोग और दोषियों के खिलाफ हो कठोरतम कार्रवाई।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।