मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा ने हमारे MLAs को Offer दिया- पार्टी में आओ ₹20-20 करोड़ लो, नहीं तो सिसोदिया जैसी दुर्गति: AAP का आरोप, केजरीवाल ने शाम को बुलाई राजनीतिक मामलों की बैठक

नई दिल्ली: दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीबीआई की छापेमारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है| दिल्ली के उपमुख्यमंत्री म…

भाजपा ने हमारे MLAs को Offer दिया- पार्टी में आओ ₹20-20 करोड़ लो, नहीं तो सिसोदिया जैसी दुर्गति: AAP का आरोप, केजरीवाल ने शाम को बुलाई राजनीतिक मामलों की बैठक
भाजपा ने हमारे MLAs को Offer दिया- पार्टी में आओ ₹20-20 करोड़ लो, नहीं तो सिसोदिया जैसी दुर्गति: AAP का आरोप, केजरीवाल ने शाम को बुलाई राजनीतिक मामलों की बैठक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीबीआई की छापेमारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी  बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है| दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आरोपों के बाद अब आम आदमी पार्टी ने  भाजपा (भारतीय जनता पार्टी)  पर आरोप लगाया कि उनके (AAP) विधायको को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए 20-20 करोड़ का ऑफर दे रही है|



प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अजय दत्त ने कहा,''''बीजेपी के पूर्व सांसद ने संपर्क कर Offer दिया- दिल्ली सरकार गिरने वाली है। AAP MLAs हमारे संपर्क में हैं। आप भी BJP में आ जाओ। आपको ₹20 Crore देंगे। मैंने मना किया तो धमकी दी कि फ़िर जैसे को CBI के झूठे Case में फंसाया वैसे तुम्हें भी फंसा देंगे|



AAP विधायक कुलदीप कुमार  ने कहा कि,''Delhi के बड़े BJP नेता ने संपर्क साध कर कहा है कि दिल्ली से AAP Govt जाने वाली है। तुम BJP में आ जाओ अपने साथी MLA लाओगे तो उन्हें 20-20 Cr और तुम्हें 25 Crore देंगे|



विधायक सोमनाथ भारती ने कहा, BJP के राष्ट्रीय स्तर के नेता ने Offer दिया- हमारे संपर्क में 20-25 MLAs हैं, आप भी आ जाओ। 20 करोड़ तैयार है। अगर कुछ MLAs साथ लाओगे तो आपको 25 Crore मिलेंगे और दूसरों को 20 करोड़|  मेरे मना करने पर धमकी दी-  जैसी दुर्गति मनीष सिसोदिया की गई, वैसी तुम्हारी भी करेंगे



AAP विधायक संजीव झा ने कहा कि,'' भाजपा विधायक ने मुझे आम आदमी पार्टी छोड़ने के एवज में 20 करोड़ और विधायक तोड़कर लाने के लिए 25 करोड़ दिए जाएंगे| अगर बात नहीं मानी तो मनीष सिसोदिया की तरह हाल  किया जाएगा| फर्जी केस में फंसाया जाएगा| ये सुनकर मेरा खून खौल गया|



आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि,''महाराष्ट्र में विधायकों का प्रदर्शन हो रहा है 'खोखा-खोखा 50 खोखा।' भाजपाइयों का नाम “50 खोखा” हो गया है।  AAP के विधायक और मनीष सिसोदिया जी टूटने से पहले सामने आकर बता रहे हैं, ये सबूत पर्याप्त हैं।



संजय सिंह ने कहा कि,''BJP ने AAP के 4 MLAs को दिया Offer- भाजपा में आओ ₹20 Crore लो दूसरे MLA तोड़ कर लाओ ₹25 करोड़ लो| एक तरफ़ CM Arvind Kejriwal  हैं जो India को नंबर 1 बनाने के मिशन में लगे हैं; दूसरी तरफ़ PM Modi हैं जो दूसरी पार्टियों को तोड़ने में लगे हैं|


संजय सिंह ने कहा कि,मनीष सिसोदिया के बाद AAP के 4 MLAs ने “Operation Lotus” को “Operation Bogus” बना दिया |AAP के बहादुर विधायकों ने साबित किया, ये Kejriwal के सच्चे सिपाही हैं, ED-CBI से डरने वाले नहीं।



मनीष सिसोदिया ने कहा,''मुझे तोड़ने में फेल हो गए,तो अब AAP के अन्य विधायको को 20-20 करोड़ का ऑफर देकर, रेड का डर दिखाकर उन्हें तोड़ने की साजिश शुरू कर दी BJP संभल जाए, ये Arvind Kejriwal जी के सिपाही है,भगत सिंह के अनुयायी है। जान दे देंगे पर गद्दारी नहीं करेंगे। इनके सामने आपकी ED CBI किसी काम की नही|



दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, पिछले 2-3 दिनों में AAP के कुछ विधायकों ने मुझसे कहा है कि उन्हें CBI और ED की धमकी दी जा रही है और उन्हें AAP छोड़ने के लिए पैसे का लालच दिया जा रहा है, ये एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। हमने इस पर चर्चा करने के लिए शाम 4 बजे अपने राजनीतिक मामलों की बैठक बुलाई है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।