रांची: झारखंड के अवैध खनन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है। ED ने बिचौलिए प्रेम प्रकाश के घर से एके 47 बरामद की| बताया जा रहा है, ये राइफलें पुलिसकर्मियों की हैं| अवैध खनन व रंगदारी के मामले में चल रही जांच में रांची (झारखंड) , पड़ोसी राज्य बिहार में कई जगहों पर छापेमारी जारी है।
छापेमारी के दौरान प्रेम प्रकाश के घर से दो एके-47 राइफलें बरामद हुई हैं| रांची पुलिस ने दावा किया कि दो सुरक्षाकर्मियों को हथियार आवंटित किए गए, जिन्होंने उन्हें प्रेम के आवास पर रखा था| हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एके -47 राइफलें जब्त कर ली है\
सूत्रों ने बताया कि ,''अवैध खनन और जबरन वसूली के संबंध में चल रही जांच में रांची (झारखंड) और बिहार में कई स्थानों पर एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा नए सिरे से छापेमारी की जा रही है। स्थान प्रेम प्रकाश नाम के व्यक्ति से जुड़े हुए हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि उनके राजनेताओं के साथ मजबूत संबंध हैं।
झारखंड में कई ठिकानों पर ED की छापेमारी
सूत्रों ने बताया कि ,'पंकज मिश्रा (सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि) व अन्य से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है। प्रेम प्रकाश नाम के व्यक्ति से जुड़े कई स्थानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है।