मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली में “आप” की सरकार गिराने के लिए सभी राष्ट्र विरोधी ताक़तें इकट्ठी हो गयीं: केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में CM अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली विधानसभा में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा,'' BJP पिछले कुछ सालों में 277 MLA ख़रीद चुकी है अगर ₹20 करोड़ ???ा दाम भी लगा लो तो 277 MLA के…

दिल्ली में “आप” की सरकार गिराने के लिए सभी राष्ट्र विरोधी ताक़तें इकट्ठी हो गयीं: केजरीवाल
दिल्ली में “आप” की सरकार गिराने के लिए सभी राष्ट्र विरोधी ताक़तें इकट्ठी हो गयीं: केजरीवाल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में CM अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली विधानसभा में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा,''  BJP पिछले कुछ सालों में 277 MLA ख़रीद चुकी है अगर ₹20 करोड़ ???ा दाम भी लगा लो तो 277 MLA के लिए इन्होंने ₹5,500 करोड़ ख़र्च किए और दिल्ली के लिए 800 करोड़ रुपये रखे हुए हैं | कुल मिलाकर ₹6300 करोड़ काला धन ये पैसा कहां से आया? ये पैसा किसका है?



अरविंद केजरीवाल ने कहा,'दिल्ली में “आप” की सरकार गिराने के लिए सभी राष्ट्र विरोधी ताक़तें इकट्ठी हो गयीं हैं। दिल्ली सरकार के काम विदेशों में पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इन ताक़तों से भारत की तरक़्क़ी देखी नहीं जा रही। हम सब भारतवासियों को मिलके इन राष्ट्रविरोधी ताक़तों का सामना करना है|



दिल्ली विधानसभा में CM  केजरीवाल ने कहा,'इन(भाजपा) लोगों ने मिल कर साजिश की है कि दिल्ली की सरकार गिराई जाए। ये दिल्ली की सरकार जब तक खत्म नहीं करेंगे तब तक ये अच्छा काम करते रहेंगे। सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें हमारे खिलाफ साथ आ गए। इन लोगों ने मनीष सिसोदिया पर झूठा आरोप लगाया|



केजरीवाल ने कहा,''कुछ सालों में 277 विधायकों को ये (BJP) खरीद चुकें हैं। दिल्ली में 20 करोड़ का रेट था। अगर 20 करोड़ मे 1 MLA खरीदा है तो 277 विधायकों पर 5,500 करोड़ रुपए खर्च किए। दिल्ली के लिए 800 करोड़ रखे हैं तो कुल 6300 करोड़ रुपए, ये पैसा कहां से आया?|



केजरीवाल ने कहा,इन्होंने  (भाजपा ने)  277 विधायकों पर 5,500 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह पैसा कहां से आया? पेट्रोल, डीज़ल के दाम इसलिए बढ़ रहे हैं। जब महाराष्ट्र की सरकार गिरानी थी तब इन्होंने दूध, छाछ, दही पर GST लगा दिया। जनता को पीसकर अरबपतियों के पैसे माफ कर रहे हैं|



केजरीवाल ने  कहा, ‘PM मोदी ने 15 August को कहा: मुझे भ्रष्टाचार की लड़ाई में देशवासियों का साथ चाहिए। साहेब, अगर आप भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ते तो देशवासियों का साथ मांगने की ज़रूरत नहीं पड़ती। मतलब देश आपकी नौटंकी में आपके साथ नहीं है। ये आप के स्वार्थ और सत्ता के हवस की लड़ाई है। केजरीवाल ने कहा, ‘ हम भारत को No 1 देश बनाना चाहते हैं, हर भारतीय का सपना है ये। कैसे बनेगा? जब भारत के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी। स्कूल बनाने पड़ेंगे, अस्पताल और सड़कें बनानी पड़ेंगी लेकिन काम करने वाले लोगों के पीछे आप CBI-ED छोड़ दोगे तो कैसे आगे बढ़ेंगे|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।