नई दिल्ली: दिल्ली के एडवोकेट विनीत जिंदल ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (ArvindKejriwal) के इस आरोप की सीबीआई जांच कराने की मांग की है कि भाजपा आप के विधायकों को 800 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है।
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने 20 करोड़ रुपये में 40 विधायकों को खरीदकर उनकी सरकार को गिराने के लिए 800 करोड़ रुपये अलग रखे हैं|
केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा था, ‘उन्होंने (भाजपा ने) हमारे विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये की पेशकश दी है| उन्होंने दिल्ली सरकार गिराने के लिए 800 करोड़ रुपये रखे हैं| आपको बता दें कि, 70 सदस्यीय सदन में आप के 62 विधायक हैं, जबकि भाजपा के आठ विधायक हैं|
केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा था, ‘दिल्ली सरकार गिराने के लिए इन्होंने 800 करोड़ रखे हैं- प्रति MLA 20 करोड़, 40 MLA तोड़ना चाहते हैं देश जानना चाहता है। ये 800 करोड़ किसके हैं, कहाँ रखे हैं? हमारा कोई MLA नहीं टूट रहा। सरकार स्थिर है।दिल्ली में चल रहे सभी अच्छे काम जारी रहेंगे|