नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के '' मुफ्त की रेवड़ी बांटकर 'वोट' बटोरने का कल्चर वाले बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है| 'रेवड़ी कल्चर यानी सरकारों द्वारा दी जा रही मुफ्त सुविधाओं से जुड़े बयान को लेकर पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने कहा,'' अपने देश के बच्चों को मुफ़्त और अच्छी शिक्षा देना और लोगों का अच्छा और मुफ़्त इलाज करवाना - इसे मुफ़्त की रेवड़ी बाँटना नहीं कहते। हम एक विकसित और गौरवशाली भारत की नींव रख रहे हैं। ये काम 75 साल पहले हो जाना चाहिए था।
पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,'' हम दिल्ली में महिलाओं को बस में फ़्री यात्रा की सुविधा दे रहे हैं। इस पर जो लोग मुझे गालियां दे रहे हैं उन्होंने जनता के पैसे से हज़ारों करोड़ रूपये ख़र्च कर अपने लिए प्राइवेट प्लेन खरीदे हैं।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं। देशभर में सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क था वैसे ही दिल्ली के सरकारी स्कूलों की हालत थी। 18 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद था। आज हमने अगर इन बच्चों का भविष्य ठीक किया तो मैं क्या गुनाह कर रहा हूं?
अरविंद केजरीवाल ने कहा,''ये फ्री की रेवड़ी क्या होती हैं मैं आपको बताता हूं एक कंपनी ने कई बैंक से लोन लिया और पैसे खा गए। बैंक दिवालिया हो गया और उस कंपनी ने एक राजनैतिक पार्टी को कुछ करोड़ों रुपए का चंदा दे दिया और उस कंपनी के खिलाफ सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया|
केजरीवाल ने कहा,''दिल्ली एकमात्र शहर है जहां 2 करोड़ लोगों का इलाज बिल्कुल मुफ़्त होता है। “फ़रिश्ते स्कीम" में हम 13,000 से ज़्यादा लोगों की जान बचा चुके हैं। उन लोगों के परिवारों से पूछिए कि केजरीवाल फ़्री की रेवड़ियां बांट रहा है या पुण्य का काम कर रहा है? बच्चों का भविष्य बनाना, लोगों को फ़्री में अच्छा इलाज देना, जनता के पैसे से जनता को सुविधाएँ देना फ़्री की रेवड़ियाँ नहीं होती।
केजरीवाल ने कहा,''आज देश में दो तरह की राजनीति चल रही है। ईमानदार राजनीति और भ्रष्टाचार की राजनीति ईमानदार राजनीति- दिल्ली में हम ईमानदारी से काम करके पैसा बचा-बचा कर लोगों को सुविधाएँ देते हैं। भ्रष्टाचार की राजनीति - ऐसे लोग अपने दोस्तों के हज़ारों करोड़ के लोन माफ़ कराते हैं, ठेके दिलाते हैं।
“रेवड़ी बाँटकर 'थैंक्यू' का अभियान चलवाने वाले सत्ताधारी....”: PM मोदी पर अखिलेश का पलटवार:
मोदी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा,मैं बताता हूं "फ़्री की रेवड़ी" कौन बांट रहा है-
●जब Bank Fraud करने वाले ने पार्टी को चंदा दिया और Govt ने Action नहीं लिया
●जब अपने मित्रों के हज़ारों करोड़ के Loan माफ़ कर दिये
●जब आपने विदेश में अपने दोस्तों के लिए ठेके लिये
ये हैं Free की रेवड़ियां!