नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,'''सत्येंद्र जैन का केस फ़र्ज़ी है। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं। हम भ्रष्टाचार को देश के साथ गद्दारी मानते हैं। हमने Punjab में अपने मंत्री को बर्ख़ास्त करके जेल भेजा। देश तो क्या दुनिया में भी किसी ने इस तरह की ईमानदारी नहीं देखी थी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को केंद्र सरकार ने गिरफ्तार किया है। मैंने सत्येंद्र जैन के मामले के सारे कागज़ात देखे हैं...केस फर्जी है। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त है, हमलोग भ्रष्टाचार को देश के साथ गद्दारी मानते हैं|
सिर कटा सकते हैं लेकिन भ्रष्टाचार नहीं करेंगे, अभी सबने देखा कि किस तरह पंजाब में हमने खुद ही अपने मंत्री को बर्खास्त करके जेल भेज दिया|केजरीवाल ने कहा,दि,''' मैंने सत्येंद्र जैन के सारे काग़ज़ ख़ुद देखे हैं, सारे आरोप फ़र्ज़ी हैं। अगर उनके मामले में 1% भी सच्चाई होती तो मैं ख़ुद सख़्त Action लेता। इन्होंने मुझ पर भी कई झूठे केस किए, Raid कराई, कुछ नहीं मिला। अंत में सत्येंद्र जैन जी भी छूट जाएंगे।
केजरीवाल ने कहा,;;SatyendarJain जी देशभक्त और कट्टर ईमानदार हैं। उन करोड़ों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं जिनका उन्होंने फ्री में इलाज कराया है। हमारी पार्टी भगत सिंह के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। देश के लिए जेल जाना दूषण नहीं भूषण होता है।