नई दिल्ली: Punjabi singer Sidhu Moose Wala Murder: मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में मानसा जिले के मनप्रीत सिंह नामक युवक को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने मनप्रीत को 5 दिन के रिमांड पर ले लिया। आरोप है कि मनप्रीत ने मूसेवाला के हत्यारों को गाड़ियां और हथियार उपलब्ध करवाए थे। मनप्रीत सिंह का गांव ढपई जवाहरके के पास है, जहां मूसेवाला का मर्डर हुआ जिले।
पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया,''सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड से हिरासत में लिए गए मनप्रीत सिंह नाम के शख्स को गिरफ़्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया और 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया|
सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले पर मानसा के SSP गौरव तूरा ने बताया,'जांच को स्पष्ट रूप से चलाने के लिए एक स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। जिसमें हर तरह से मामले की जांच की जा रही है, CCTV की सहायता ली गई, जो गाड़ियां उनका पीछा कर रही थी उसका भी पता लगा लिया गया है|
गौरव तूरा ने बताया,''हमने सोशल मीडिया पर नज़र बनाए रखी है। तफ्तीश के लिए हमें जिसको भी लेकर आना पड़ेगा हम वो सब करेंगे। उनके साथ जो 2 लोग थे उनकी हालत अभी स्थिर है। हमे किसी भी तरह का इनपुट मिलता है तो हम उस पर काम करेंगे|
गैंगस्टर लॉरेंस को दिल्ली पुलिस ने रिमांड पर लिया
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में नाम सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस को रिमांड पर ले लिया। इसके बाद पंजाब पुलिस की एक टीम लॉरेंस से पूछताछ के लिए दिल्ली रवाना हो गई।
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पिछले मामले में लॉरेंस बिश्नोई की 5 दिन की हिरासत प्राप्त की| स्पेशल सेल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में उससे पूछताछ करेगी। काला जत्थेदी और कला राणा से भी पूछताछ होगी|
पंजाब सरकार ने ADGP लॉ एंड ऑर्डर की नियुक्ति की
उधर ,''पंजाब सरकार ने IPS ईश्वर सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) कानून और व्यवस्था नियुक्त किया है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने वरिंदर कुमार को विजिलेंस ब्यूरो पंजाब का मुख्य निदेशक नियुक्त किया है।