मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूं, जो लोगों को तीर्थ के लिए भेजता है, अस्पताल बनवाता है: केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक (AAP) अरविंद केजरीवाल ने उन पर लग रहे आरोपों को लेकर प्रतिक्रिया दी है| दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा,''शायद मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होंगा जो लोगों को…

मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूं, जो लोगों को तीर्थ के लिए भेजता है, अस्पताल बनवाता है: केजरीवाल
मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूं, जो लोगों को तीर्थ के लिए भेजता है, अस्पताल बनवाता है: केजरीवाल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक (AAP) अरविंद केजरीवाल ने उन पर लग रहे आरोपों को लेकर प्रतिक्रिया दी है| दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा,''शायद मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होंगा जो लोगों को तीर्थ के लिए भेजता है, अस्पताल बनवाता है, स्कूल बनवाता है, सड़कें बनवाता है। ऐसा आतंकवादी तो आजतक पैदा ही नहीं हुआ होगा|



केजरीवाल ने कहा,''आम आदमी पार्टी को हराने के लिए और भगवंत को CM बनने से रोकने के लिए सारे भ्रष्टाचारी इकट्ठे हो गए हैं। अबकी बार एक अच्छी पार्टी आई है आम आदमी पार्टी, इससे डरके सारे भ्रष्टाचारी इकट्ठा हो गए हैं। कांग्रेस, भाजपा, अकाली सब पिछले कुछ दिनों से मिलकर AAP को हराने में लग गए। सब एक ही भाषा बोल रहे हैं, हमें गालियां दे रहे हैं|



केजरीवाल ने कहा,'''मोदी जी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सभी कह रहे हैं कि पिछले 10 साल से केजरीवाल देश के 2 टुकड़े करने की योजना बना रहा है। ये हो सकता है क्या? 10 साल में 3 साल कांग्रेस सरकार थी, 7 साल से भाजपा सरकार है, इनकी सिक्योरिटी एजेंसी क्या कर रही थी, ये लोग सो रहे थे क्या|



केजरीवाल ने कहा,''भगत सिंह को अंग्रेजों ने आतंकवादी बोला था, मैं खुदको भगत सिंह का चेला मानता हूं। 100 साल पहले अंग्रेजों ने भगत सिंह को आतंकवादी बोला था और आज 100 साल बाद ये सब मिलकर भगत सिंह के चेले को ये सब भ्रष्टाचारी मिलकर आतंकवादी साबित करना चाह रहे हैं|



https://www.thevirallines.net/india-news-kumar-vishwas-responds-when-asked-if-he-has-any-evidence-to-back-his-allegations-against-arvind-kejriwal 



सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है अरविंद केजरीवाल

बता दें ,'' दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तान समर्थक है, वो आदमी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। कुमार विश्वास ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल हमेशा से ही खालिस्तान के समर्थन में रहे हैं। जब मैं उनके साथ था तो वह मुझे अपनी योजनाओं के बारे में बताते रहते थे। एक दिन उन्होंने मुझसे कहा- मैं या तो पंजाब राज्य का सीएम बनूंगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला पीएम बनूंगा।



https://www.thevirallines.net/punjab-news-punjab-elections-2022-rahul-gandhi-lashed-out-at-arvind-kejriwal-one-who-can-sleep-in-terrorists-house-how-will-he-protect-punjab 



केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं

आदमी पार्टी के पूर्व नेता ने कहा कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। जहां तक पंजाब की बात है तो यह कोई राज्य नहीं है, पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए, तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।


 https://www.thevirallines.net/india-news-kejriwal-wants-to-increase-his-political-power-on-the-basis-of-conspiracy-division-controversy-congress-asked-6-questions-to-kejriwal 



केजरीवाल ने कहा था- पंजाब का CM बनूंगा या फिर इस आजाद राष्ट्र का पहला PM

कवि कुमार विश्वास ने कहा कि उनको समझना चाहिए वो पंजाब एक राज्य नहीं बल्कि एक भावना है। मैं हमेशा कहता हूं कि पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में मैंने उससे (केजरीवाल)  कहा था कि अलगाववादियों का साथ मत ले, उस पर उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा और उन्होंने (केजरीवाल) इसका फॉर्मूला भी बताया था। कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि वह या तो पंजाब का मुख्यमंत्री बनेगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा। उसे किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।