मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा के सामने नहीं झुकने के कारण किया जा रहा प्रताड़‍ित: लालू प्रसाद यादव के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी, कहा-उन्हें न्याय जरूर मिलेगा

नई दिल्ली: आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को हाल ही में चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से करीब 139 करोड़ रुपये के अवैध निकासी मामले में दोषी ठहराया गया है| जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका ग…

भाजपा के सामने नहीं झुकने के कारण किया जा रहा प्रताड़‍ित: लालू प्रसाद यादव के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी, कहा-उन्हें न्याय जरूर मिलेगा
भाजपा के सामने नहीं झुकने के कारण किया जा रहा प्रताड़‍ित: लालू प्रसाद यादव के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी, कहा-उन्हें न्याय जरूर मिलेगा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को हाल ही में चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से करीब 139 करोड़ रुपये के अवैध निकासी मामले में दोषी ठहराया गया है| जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है|



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लालू यादव के समर्थन में ट्वीट करते हुए बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि लालू यादव को राजनीति के चलते परेशान किया जा रहा है| जो उनके सामने झुकता नहीं है उसे हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है|



प्रियंका गांधी ने कहा,'भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है। मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।


https://www.thevirallines.net/india-news-nse-scam-congress-attacks-modi-govt-why-are-pm-modi-and-fm-silent-on-indias-biggest-financial-scam-ever-ask-9-questions 


प्रियंका गांधी के ट्वीट को आरजेडी ने रीट्वीट किया है और उन्हें समर्थन के धन्यवाद कहा है| आरजेडी ने लिखा है- शुक्रिया प्रियंका जी, सत्ता तेरा जुल्म बहुत तो हमारी भी तैयारी है- लालू जी के साथ खड़ा एक-एक बिहारी है| आदरणीय लालू जी सदा उनसे लड़े हैं जो लोगों को दबाते हैं, सताते हैं और आपस में लड़ाते हैं| निसंदेह, देर-सवेर जीत न्याय की ही होगी| हम सब संघियों से डरने वाले नहीं हैं|



https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-modi-govt-on-the-scam-of-22-thousand-crore-rupees-of-abg-shipyard-modi-model-luto-aur-bhago 


इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी लालू प्रसाद के दोषी साबित होने पर दुख जताया था| जीतनराम मांझी ने कहा था लालू यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद गरीब-गुरबों में हताशा है| मांझी ने कहा कि लालू यादव सामाजिक न्याय के पुरोधा हैं और उनका समाज के प्रति काफी योगदान रहा है| उन्होंने कहा कि वे एक समाजवादी नेता है और किस वजह से उन्हें बार-बार जेल जाना पड़ रहा है? यह तो न्यायालय प्रक्रिया से जुड़े न्यायाधीश लोग ही बेहतर समझ सकते हैं|



मांझी ने कहा कि न्यायालय के फैसले पर कुछ नहीं कह सकते हैं| लेकिन जो लोग समाज के लिए अच्छा काम करते हैं, वे भी ऐसे ऐसे मुकदमे में फंस जाते है और फंसा दिए जाते हैं| जीतनराम मांझी ने कहा कि इस मामले में कई लोगों को छोड़ दिया गया है| लेकिन लालू यादव को बार बार जेल भेजा जा रहा है|



https://www.thevirallines.net/ranchi-news-jharkhand-lalu-prasad-yadav-convicted-in-doranda-treasury-case-of-fodder-scam-hearing-on-sentence-on-february-21


लालू प्रसाद रांची के डोरंडा ट्रेजरी से 139  करोड़ के अवैध निकासी मामले में दोषी ठहराए गए हैं| सीबीआई कोर्ट 21 फरवरी को उनपर सजा का ऐलान करेगी| लालू प्रसाद को उनके स्वास्थ्य की वजह से रिम्स में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।