नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया के आवास समेत 7 राज्यों में 31 स्थानों पर शुक्रवार ,19 अगस्त 2022 को छापे मारे| जांच एजेंसी ने दावा किया है कि सिसोदिया के निकट सहयोगी की कंपनी को कथित रूप से करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया| हालांकि, सिसोदिया ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है| छापेमारी के बाद शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा,अगले 2 से 3 दिन में CBI मुझे गिरफ़्तार कर लेगी और मेरे अलावा कई सारे AAP के नेताओं को भी गिरफ़्तार करेगी|
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,''जिस आबकारी नीति को लेकर यह विवाद खड़ा किया जा रहा है वह इस देश की बहुत अच्छी नीति है। अगर दिल्ली के उपराज्यपाल साहब ने 48 घंटे पहले उस नीति को हटाने की साजिश के तहत अपना फैसला नहीं बदला होता तो आज दिल्ली को 10,000 करोड़ रुपए का फायदा होता|
सिसोदिया ने कहा,'अगर इनको शराब के घोटाले की चिंता होती तो यह लोग गुजरात में CBI का पूरा मुख्यालय शिफ्ट करा देते जहां हर साल 10,000 करोड़ रुपए की एक्साइज चोरी होती है... इनको परेशानी अरविंद केजरीवाल से है। पंजाब चुनाव के बाद उनको राष्ट्रीय विकल्प के तौर पर देखा जाने लगा है|
यह भी पढ़ें: सिसोदिया के आवास पर CBI ने की 14 घंटे छापेमारी
शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा " पूरे देश के लोग इनसे (केंद्र सरकार से) दुखी हैं। जनता सरकार चुनती है और मोदी जी 24 घंटे उसे गिराने में लगे रहते हैं। जनता ने आपको देश का प्रधानमंत्री बनाया है, आप देश के लिए सोचिए। मोदी जी बस सरकारें गिराने का सपना देखते हैं। उनको कोई और सपना ही नहीं आता|
यह भी पढ़ें: FIR में 15 लोगों के नाम, अनुचित लाभ का आरोप
उन्होंने कहा, " अगले 2 से 3 दिन में CBI मुझे गिरफ़्तार कर लेगी और मेरे अलावा कई सारे आम आदमी के नेताओं को भी गिरफ़्तार करेगी। हम भगत सिंह की संतान हैं। हम आपकी CBI, ED से डरने वाले नहीं है, हम आपके पैसों के आगे बिकने वाले लोग नहीं है। आप हमको नहीं तोड़ पाओगे|
‘मेरा फोन और कंप्यूटर सीज करके ले गए, कुछ फाइलें भी’: सीबीआई रेड पर बोले सिसोदिया
नई एक्साइज पॉलिसी केस में सीबीआई रेड पर अनुराग ठाकुर का सिसोदिया पर तंज
यह भी पढ़ें:मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड से बौखलाई AAP
केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति मामले में सिसोदिया के आवास पर CBI रेड