मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोई नई गाड़ी नहीं खरीद पाएंगे मंत्री': तेजस्वी यादव ने RJD कोटे के मंत्रियों को दिए सख्त निर्देश, जारी की एडवाइजरी

पटना:बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने कोटे के सभी मंत्रियों को कुछ जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। निर्देशों के अनुसार RJD के कोटे से बने मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नई…

कोई नई गाड़ी नहीं खरीद पाएंगे मंत्री': तेजस्वी यादव ने RJD कोटे के मंत्रियों को दिए सख्त निर्देश, जारी की एडवाइजरी
कोई नई गाड़ी नहीं खरीद पाएंगे मंत्री': तेजस्वी यादव ने RJD कोटे के मंत्रियों को दिए सख्त निर्देश, जारी की एडवाइजरी | फ़ोटो: TVL News

पटना:बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने कोटे के सभी मंत्रियों को कुछ जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। निर्देशों के अनुसार RJD के कोटे से बने मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीद पाएंगे। तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल  के मंत्रियों को सलाह देते हुए कहा है कि मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीदेंगे और सभी के साथ सौम्य और शालीन व्यवहार करेंगे|



डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने राजद कोटे के सभी मंत्रियों से कहा कि,सरकार में राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से बने मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीदेंगे। 


2-राष्ट्रीय जनता दल के मंत्री उम्र में उनसे बड़े कार्यकर्ता, शुभचिंतक, समर्थक या किसी भी अन्य व्यक्ति को पाँव नहीं छूने देंगे। शिष्टाचार और अभिवादन के लिए हाथ जोड़कर प्रणाम, नमस्ते व आदाब की परंपरा को ही बढ़ावा देंगे।


3. सभी मंत्रियों से आग्रह है कि उनका सभी के साथ सौम्य और शालीन व्यवहार हो तथा बातचीत सकारात्मक रहे।सादगी से पेश आते हुए सभी जाति/धर्म के गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को अविलंब प्राथमिकता के आधार पर मदद करेंगे।


4. किसी से भेंट स्वरूप पुष्पगुच्छ/गुलदस्ता लेने-देने के स्थान पर किताब-कलम के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे। और इस आशय का आग्रह लगातार करेंगे।


5. सभी विभागीय कार्यों में माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ईमानदारी, पारदर्शिता, तत्परता और त्वरित क्रियान्वयन की कार्यशैली को बढ़ावा देंगे।



6. सभी माननीय मंत्रीगण आदरणीय मुख्यमंत्री जी, बिहार सरकार एवं अपने अधीनस्थ विभागों, कार्य योजनाओं और विकास कार्यों का सोशल मीडिया पर लगातार प्रचार-प्रसार करेंगे ताकि जनता को आपके हरेक पहलकदमी की सकारात्मक जानकारी प्राप्त हो सके।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।