मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

दिल्ली की गीता कॉलोनी इलाके में डबल मर्डर: आर्थिक तंगी के चलते शख्स ने पत्नी और बेटे को मार डाला, फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप पर दी जानकारी

नई दिल्ली: दिल्ली की गीता कॉलोनी इलाके में एक डबल मर्डर का मामला सामने आया। गीता कॉलोनी इलाके में 40 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय बच्चे की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है"| बताया जा रहा है कि आर्थ…

दिल्ली की गीता कॉलोनी इलाके में डबल मर्डर: आर्थिक तंगी के चलते शख्स ने पत्नी और बेटे को मार डाला, फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप पर दी जानकारी
दिल्ली की गीता कॉलोनी इलाके में डबल मर्डर: आर्थिक तंगी के चलते शख्स ने पत्नी और बेटे को मार डाला, फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप पर दी जानकारी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली की गीता कॉलोनी इलाके में एक डबल मर्डर का मामला सामने आया। गीता कॉलोनी इलाके में 40 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय बच्चे की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है"| बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते  पति ने शनिवार दोपहर अपनी पत्नी व बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति सचिन मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतका वर्षीय कंचन व उसके बेटे 15 वर्षीय ध्रुव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 



फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर देर शाम आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। शाहदरा के DCP आर. साथियासुंदरम ने बताया, “हमें सूचना मिली की सचिन नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटे को मार के भाग गया है। महिला की उम्र 40 और लड़के की उम्र 15 साल है। 



गीता कॉलोनी इलाके में अपनी पत्नी और बेटे का कत्ल करने वाले आरोपी शख्स को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है| उसने आर्थिक तंगी के चलते पत्नी और बेटे की हत्या की और फिर खुद भी खुदकुशी करने जा रहा था लेकिन पुलिस उसे ऐसा करने से पहले ही पकड़ लिया|



जानकारी के मुताबिक,,''मृतका कंचन आरोड़ा व उनका बेटा ध्रुव परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहते थे। परिवार में कंचना का पति सचिन, ससुर, ओमप्रकाश, सास लक्ष्मी समेत अन्य सदस्य हैं। कंचना गृहणी थी, जबकि ध्रुव एक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। सचिन का तीन मंजिला मकान है। भूतल उसके माता-पिता रहते हैं। जबकि दूसरी मंजिल पर वह पत्नी व बेटे के साथ रहता था।



सचिन घर के पास ही ग्रोसरी की दुकान चलाता है। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे सचिन दुकान से घर आया। इस दौरान घर में भूतल पर मौजूद परिजनों ने उससे चाय के लिए पूछा तो उसने कहा कि अभी वह ऊपर अपने कमरे में जा रहा है। वहां से अभी आकर पियेगा। करीब 10 मिनट बाद वह नीचे आया और अपने पिता से बोला कि दोनों (पत्नी व बेटे) को खत्म कर दिया। वह तुरंत भागते हुए ऊपर उसके कमरे में पहुंचे, जहां कंचन बिस्तर पर और ध्रुव फर्श पर पड़ा हुआ था। 



आर्थिक तंगी के चलते हो रहे थे झगड़े 

आरोपी सचिन पहले अकाउंटेंट का काम करता था, लेकिन लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई। इसके चलते वह आर्थिक तंगी में रहने लगा। घरेलू जरूरतें पूरी नहीं होने पर पत्नी से झगड़े होने लगे। करीब दो महीना पहले पिता ओम प्रकाश ने अपनी ग्रोसरी की दुकान उसे चलाने के लिए दे दी।


इसके बावजूद भी उसकी आर्थिक तंगी दूर नहीं हुई और पत्नी से झगड़े होते रहे। वह अवसाद में रहने लगा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार झगड़े हो रहे थे। शनिवार दोपहर वह घर आया तो फिर झगड़े हो गए। वह गुस्से में पत्नी व बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। 



व्हाटसएप ग्रुप में हत्या की जानकारी दे दी

आरोपी ने हत्या करने के बाद व्हाट्सएप के फैमिली ग्रुप में इसकी जानकारी दे दी। उसने एक मैसेज में लिखा कि परिवार के सभी लोग खुश रहे और आनंद ले, गुड बॉय। साथ ही दूसरे मैसेज में लिखा कि यह सब मैंने अपनी मर्जी से किया है और दिमाग खराब हो गया है सबका। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।