मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: जंगल मे पेड़ से लटकती मिली किशोरी की लाश

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत सरहदी इलाके के कुंआनो जंगल में 16 वर्षीय एक किशोरी की पेड़ से लटकती लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि,' किशोरी शुक्रवार…

गोंडा: जंगल मे पेड़ से लटकती मिली किशोरी की लाश
गोंडा: जंगल मे पेड़ से लटकती मिली किशोरी की लाश — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत सरहदी इलाके के कुंआनो जंगल में 16 वर्षीय एक किशोरी की पेड़ से लटकती लाश मिलने से हड़कंप मच गया।  बताया जा रहा है कि,' किशोरी शुक्रवार शाम को अपने घर से नाराज होकर निकली थी।इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।बाद में उसका पेड़ से लटकता हुआ शव मिला।मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के सरहदी इलाके के ग्राम पंचायत महाराजगंज जंगल के मजरा गांव कोहारन डीह के रहने वाले ननके चौहान ने बताया कि मृतका पुनीता (16) उनकी पुत्री है जो नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। पीड़ित पिता के अनुसार बेटी को स्कूल जाने के लिए डांटा था। इसलिए वह नाराज होकर कहीं चली गई।



काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। दूसरे दिन सुबह उसकी लाश गांव से थोड़ी दूर स्थित कुंआनो जंगल में पेड़ से लटकती हुई लोगों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से लटक रहे शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।