मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली न्यूज़ : दिल्ली चुनाव 2025: बीजेपी की दिल्ली में 27 वर्षों बाद वापसी

सबसे पहले हम बीजेपी को बधाई देते है दिल्ली की सता में 27 वर्षों बाद वापसी करने के लिए।अगर दिल्ली चुनाव की बात की जाए तो इस बार दिल्लीवासियों ने रेवड़ी को नकार के गारंटी को चुना और पार्टियों को यह बता…

दिल्ली न्यूज़ : दिल्ली चुनाव 2025: बीजेपी की दिल्ली में 27 वर्षों बाद वापसी
दिल्ली न्यूज़ : दिल्ली चुनाव 2025: बीजेपी की दिल्ली में 27 वर्षों बाद वापसी | फ़ोटो: TVL News

सबसे पहले हम बीजेपी को बधाई देते है दिल्ली की सता में 27 वर्षों बाद वापसी करने के लिए।


अगर दिल्ली चुनाव की बात की जाए तो इस बार दिल्लीवासियों ने रेवड़ी को नकार के गारंटी को चुना और पार्टियों को यह बताया कि सिर्फ मुफ्त की योजना से ज्यादा मूलभूत सुविधाएं जरूरी है जिसका स्तर दिन प्रतिदिन घटता गया और यही वजह रही कि दिल्लीवासियों ने आप को नकार दिया।


जिसमें से खास मूलभूत मुद्दे थे पानी, सीवर, रोड एवं प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलना जिस पर तत्कालीन आप की सरकार ने कोई कार्य नहीं किया और जनता के जनादेश ने उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया।


अब देखना यह है कि बीजेपी अपनी गारंटी कैसे और कितने समय पर पूरा करती है और ज्वलंत मुद्दों (पानी, सीवर, सड़क एवं प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी) पर कैसे कार्य करती है और लोगो को राहत प्रदान करती है।


ग़ौतलब बात यह है कि ज्यादातर विधानसभा सीटों पर अगर तीन मुख्य पार्टियों (बीजेपी, आप एवं कांग्रेस) के उम्मीदवारों को छोड़ कर दिया जाए तो बाकी पार्टियों या निर्दलीय उम्मीदवारों को जितने वोट पड़े उसके ही आसपास वोट नोटा (NOTA) पर पड़े,


शायद चुनाव आयोग अगर नोटा को प्रमुखता से प्रचारित करता तो यह कहना गलत नहीं होता कि देश की राजधानी में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वोट नोटा पर पड़ते।


अब देखना है कि बीजेपी किसको अपना मुख्यमंत्री बनाती है और दिल्लीवासियों की उम्मीदों पर कैसे कार्य करती है या फिर से दिल्लीवासियों को यह मुहावरा दोहराना पड़ेगा कि


"कुर्सी वोही है,


चेहरे बदल गए है,


नियत वोही है,


चोर सब है,


कोई ज्यादा है,


कोई थोड़ा और ज्यादा है!


अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि दिल्ली वालों के विश्वास को फिर ठेस पहुंचेगी या मुकाम मिलेगा।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।