मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली: सोनम कपूर के ससुराल में हुई 2.41 करोड़ की चोरी का खुलासा, पति के साथ गिरफ्तार हुई नर्स

नई दिल्ली: एक्ट्रेस सोनम कपूर की दिल्ली स्थित ससुराल में 2.41 करोड़ रुपए की चोरी के मामले का पर्दाफाश हो गया है| एक्ट्रेस सोनम कपूर की ससुराल में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक दंपत्ति को गिरफ्तार…

दिल्ली: सोनम कपूर के ससुराल में हुई 2.41 करोड़ की चोरी का खुलासा, पति के साथ गिरफ्तार हुई नर्स
दिल्ली: सोनम कपूर के ससुराल में हुई 2.41 करोड़ की चोरी का खुलासा, पति के साथ गिरफ्तार हुई नर्स | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  एक्ट्रेस सोनम कपूर की दिल्ली स्थित ससुराल में 2.41 करोड़ रुपए की चोरी के मामले का पर्दाफाश हो गया है| एक्ट्रेस सोनम कपूर की ससुराल में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है| आरोपियों का नाम नरेश और अपर्णा है, जो पति-पत्नी हैं| अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली स्थित ससुराल से 2.41 करोड़ की चोरी के मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने महिला अपर्णा और उसके पति नरेश को किया गिरफ्तार किया है। 



नई दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने बताया,''दिल्ली में अभिनेत्री सोनम कपूर के ससुराल में 2.41 करोड़ रुपए की लूट के मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है|



आरोपित महिला अपर्णा नर्स का काम करती है, जिसका सोनम कपूर की सास सरला कपूर के घर पर आना जाना था| जबकि उसका पति अकाउंटेंट है। अपर्णा सास की देखभाल करती हैं| आरोपित महिला ने गत वर्ष जुलाई से अक्टूबर के बीच गहने व नकदी थोड़-थोड़ी मात्रा में चोरी किए थे। इन्होंने धीरे-धीरे ज्वैलरी और कैश मिलाकर 2.47 करोड़ की चोरी किए| आरोपितों ने जितने गहने चोरी किए उसे ज्वेलर को बेच दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।




एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने  बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नई दिल्ली जिले की विशेष कर्मचारी शाखा की एक टीम के साथ मंगलवार रात सरिता विहार में छापेमारी की| उन्होंने अपर्णा और उनके पति दोनों को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है और अमृता शेरगिल मार्ग स्थित घर पर काम करने वाले ज्यादातर लोगों से पूछताछ की गई है| एफआईआर भारतीय दंड संहिता की धारा 381 (क्लर्क या नौकर द्वारा मालिक की संपत्ति की चोरी) के तहत दर्ज की गई है|




गौरतलब है कि बालीबुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर से 2.4 करोड़ रुपये की जूलरी व नकदी चोरी का मामला सामने आया था। हाई प्रोफाइल मामले के मद्देनजर चोरी का खुलासा करने के लिए जांच नई दिल्ली जिले की स्पेल स्टाफ को सौंप दी गई थी जबकि पहले मामले की जांच स्थानीय पुलिस तुगलक रोड थाना पुलिस कर रही थी। शुरुआत जांच में ही दिल्ली पुलिस की ओर से इशारा कर दिया गया था कि इस मामले में आहूजा परिवार के घर में काम करने वाले 10 पूर्व कर्मचारियों की तलाश की जा रही थी। अब इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।



मिली जानकारी के मुताबिक, आहूजा परिवार में तकरीबन 30 से अधिक महिला और पुरुष कर्मचारी काम कर करते हैं। बालीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की ससुराल दिल्ली स्थित 22 अमृता शेरगिल मार्ग पर है। उनकी ददिया सास सरला आहूजा (86) के कमरे से 2.4 करोड़ रुपये की जूलरी व नकदी चोरी होने का मामला सामने आया था, जिसके बाद 23 फरवरी को तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से लगातार जांच जारी थी।



सोनम और उनके पति ने शिकायत की थी कि उनके घर से 2.4 करोड़ रुपये की कुछ नकदी और आभूषण चोरी हो गए हैं| पुलिस उपायुक्त ने कहा कि दंपति को चोरी के बारे में 11 फरवरी को पता चला था, लेकिन उन्होंने 23 फरवरी को पुलिस से इसकी शिकायत की|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।