मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मैनपुरी: कमर में तमंचा लगाकर घूम रही थी युवती, पुलिस ने पकड़ा

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जींस में तमंचा लगाकर घूम रही युवती को पुलिस ने पकड़ा| मैनपुरी थाना कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवती के पास से तमंचा बरामद किया है| इसका वीडिय…

मैनपुरी: कमर में तमंचा लगाकर घूम रही थी युवती, पुलिस ने पकड़ा
मैनपुरी: कमर में तमंचा लगाकर घूम रही थी युवती, पुलिस ने पकड़ा | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी:   उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जींस में तमंचा लगाकर घूम रही युवती को पुलिस ने पकड़ा| मैनपुरी थाना कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवती के पास से तमंचा बरामद किया है| इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| युवती को गिरफ्तार करने के साथ ही कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



बता दें कि मैनपुरी जिले में एक महिला शिक्षक कट्टा लेकर घूम रही थी, पुलिस को किसी ने इस बात की सूचना दी तो चेकिंग की गई और टीचर की जीन्स से तमंचा भी मिल गया| पुलिसकर्मी पूरा माजरा देख कर दंग रह गए| महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| फ़िलहाल, मैनपुरी पुलिस ने बताया,'' महिला शिक्षिका नही है| महिला के खिलाफ थाना कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही है।



मामला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के जेल चौराहे का है| यहां किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवती तमंचा लेकर जा रही है| इसके बाद पुलिस युवती के पास पहुंची| महिला कांस्टेबल ने उसकी तलाशी ली, तो उसके जीन्स से तमंचा बरामद हुआ| आस-पास मौजूद लोगों ने चेकिंग का वीडियो बना लिया|



मैनपुरी पुलिस ने बताया,''''जांच उपरांत ज्ञात हुआ कि तमंचा के साथ पकड़ी गई महिला शिक्षिका नही है। तमंचा कहां से लेकर आयी थी ,किस प्रयोजन के लिए लायी थी इस संबंध में थाना कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही है।



मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी युवती का नाम करिश्मा पुत्री पूरन सिंह यादव है| वह फिरोजाबाद की रहने वाली है| वह पेशे से टीचर बताई जा रही है| उसकी रठेरा गांव निवासी उमेश के यहां ननिहाल है|  मंगलवार को वह मैनपुरी किसी काम से आई थी| इस दौरान किसी ने उसके पास तमंचा देख लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई|



मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ शुरू की| पहले तो ना नुकुर करती रही| बावजूद इसके, महिला कांस्टेबल ने तलाशी ली| उसकी जींस से 315 बोर का तमंचा मिला| 



 पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि वर्तमान में वह घिरोर के गांव ओय निवासी रिश्तेदार के साथ रह रही है। सोमवार को वह किसी काम से शहर आई थी।



पुलिस के मुताबिक,''स्वॉट टीम के दो सिपाही सोमवार की शाम जेल चौराहा के पास मौजूद थे, तभी उनकी नजर वहां जींस और कुर्ता पहने हुए एक युवती पर पड़ी। युवती की कमर में तमंचा लगा हुआ था। यह देखकर सिपाहियों ने तुरंत ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां कोतवाली पुलिस महिला सिपाहियों के साथ पहुंची। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।