मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली पुलिस की FIR में जहांगीरपुरी हिंसा की कहानी: बहस के बाद शुरू हुआ पथराव, पुलिस समझाती रही, लोग फेंकते रहे पत्थर

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। हिंसा के दौरान फायरिंग करने वाला असलम भी दिल्ली पुलिस के हत्थे च…

दिल्ली पुलिस की FIR में जहांगीरपुरी हिंसा की कहानी: बहस के बाद शुरू हुआ पथराव, पुलिस समझाती रही, लोग फेंकते रहे पत्थर
दिल्ली पुलिस की FIR में जहांगीरपुरी हिंसा की कहानी: बहस के बाद शुरू हुआ पथराव, पुलिस समझाती रही, लोग फेंकते रहे पत्थर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। हिंसा के दौरान फायरिंग करने वाला असलम भी दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। हिंसा की जांच के लिए पुलिस की 10 टीमें गठित की गई हैं। जहांगीरपुरी में तैनात इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने कहा है, जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, जैसे ही जुलूस C-ब्लॉक मस्जिद के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति अपने 4-5 अन्य लोगों के साथ जुलूस में शामिल लोगों से बहस करने लगा। बाद में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया| 



इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने कहा,''धार्मिक जुलूस की सुरक्षा में तैनात पुलिस ने दोनों गुटों को अलग कर दिया लेकिन, कुछ देर के बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। हनुमान जयंती के मौके पर पथराव कर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की गई थी| उपद्रव कर रहे लोगों ने एक स्कूटी में आग लगा दी और 4-5 गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर दी। उपद्रवियों ने शोभायात्रा पर हमला तो किया ही, साथ ही प्राइवेट प्रॉपर्टी भी जला दी। FIR दर्ज कराने वाले सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि बवाल में उन्हें भी चोट आई है।





शनिवार  शाम 04:15 PM पर शोभायात्रा EE-Bloc जहांगीरपुरी से शुरू हुई

जहांगीरपुरी में तैनात इंस्पेक्टर राजीव रंजन का बयान- थाना जहांगीरपुरी मे बतौर Insp. Investigation तैनात हूँ | 16/04/22 को मेरी Duty मय स्टाफएएसआई बृज भूषण, एचसी सूरज भान, एचसी प्रीतम, एचसी रविंदर, एचसी मनीष, सीटी दीपक, सीटी सुमन, सीटी अक्षय, सीटी दिनेश, डीसीपी रिजर्व स्टाफ के साथ हनुमान जन्मोत्सव के Arrangement मे थाना जहागीरपुरी के इलाके में थी, जो हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में एक पक्ष द्वारा शोभा यात्रा निकाली जा रही थी| शनिवार ,जो समय करीब 04:15 PM पर शोभा यात्रा EE-Block Jahangir Puri से शुरू हुई व वाया बीजेआरएम हॉस्पिटल रोड, के-ब्लॉक, बीसी मार्केट, कुशाल चौक, जी-ब्लॉक, मंगल बाजार रोड महिंद्रा पार्क। ए-वन मोटर्स मंगल बाजार रोड महिंद्रा पार्क पर समाप्त होनी थी। 




बहस के बाद शुरू हुआ पथराव

शोभा यात्रा शांतिपूर्वक तरीके से चल रही थी परंतु जब शोभा यात्रा समय करीब 06:00 PM पर C-Block जामा मस्जिद के पास पहुंची तो एक शख्स अंसार अपने 4-5 साथियों के साथ आया और शोभा यात्रा मे शामिल लोगों से बहस करने लग गया|  जो बहस ज्यादा बढ़ने के कारण दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया, जिसके कारण शोभा यात्रा मे भगदड़ मच गयी | 



पुलिस समझाती रही, लोग पत्थर फेंकते रहे

इंस्पेक्टर राजीव रंजन बावत ने मय स्टाफ की मदद से इस पथराव को रोकने व शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग अलग कर दिया| लेकिन कुछ ही मिनटो के बाद दोनों पक्षों की ओर से अचानक फिर से नारेबाजी व पथराव शुरू हो गया | जिसपर इंस्पेक्टर ने कंट्रोल रूम को इस बाबत सूचना दी जिसपर अन्य पुलिस अधिकारी मय पुलिस बल  मौके पर आए। 



आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात काबू किए

हालात संभालने के लिए सीनियर अधिकारियों द्वारा लोगों से शाति कायम करने की बार बार अपील की गयी लेकिन एक पक्ष द्वारा लगातार पत्थरबाजी की जा रही थी, जो इस हालात को काबू करने के लिए 40-50 Tear Shells छोड़े गए व भीड़ को तितर बितर किया गया व हालात को काबू किया गया | 



8 पुलिसकर्मी सहित 9 लोग घायल

इस दौरान पथराव भीड़ की तरफ से पुलिस पार्टी पर फायरिंग व पथराव किया गया| जिसमे SI मेधालाल मीणा थाना जहांगीरपुरी के बायें हाथ में गोली लगी व 6-7 पुलिसकर्मियों व एक नागरिक को भी गंभीर चोटे आई|  उपद्रवी भीड़ ने इस घटनाक्रम मे एक स्कूटी में आग लगा दी व 4-5 गाड़ियों मे तोड़ फोड कर दी | 



प्राथमिकी बयान में जहांगीरपुरी में तैनात इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने कहा,''जो इस कदर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष पर शातिपूर्वक ढंग से निकाली जा रही शोभा यात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पथराव कर के व गन फायरिंग कर के, संप्रयादिक दंगे किए हैं, शांति भंग की है तथा प्राइवेट प्रॉपर्टी में आगजनी करके जिससे Duty के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों व पब्लिक के आदमियों को चोट पहुंची है। इस दंगे में मुझे भी चोट आई|  मेरा मेडिकल कराया जाये व उपरोक्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये| 




जांच अधिकारी जहांगीरपुरी थाने के सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पत्थर, टूटी हुई बोतलें, क्षतिग्रस्त वाहन पड़े थे। लोगों से पूछताछ में पता चला है कि बवाल में कई लोग घायल हुए, जो अपना इलाज प्राइवेट अस्पतालों में करा रहे हैं।



मौके की विडियोग्राफी व फोटो लिए

सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि,''मौके पर काफी पुलिस बल तैनात था व दो पक्ष आमने सामने हो रखे थे जिनको पुलिस पार्टी समझा बुझाने की कोशिश कर रही थी लेकिन काफी पथराव हो चुका था और मौके पर काफी पत्थर, टूटी हुई बोतल आदि बिखरे पड़े थे| मैंने प्राइवेट कैमरा से मौके की विडियोग्राफी कारवाई व फोटो लिए|  मौके पर पत्थर, टूटी हुई बोतलें व Damage vehicles को अलग अलग किया गया| राजेश ने बताया कि,''पूछताछ पर पता चला कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं| 




सब-इंस्पेक्टर मेधालाल मीणा को लगी गोली

दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर मेधालाल मीणा को हुई हिंसा में गोली लगी। दो समूहों के बीच संघर्ष के दौरान सी-ब्लॉक की ओर से गोलियां चलाई गईं, जबकि पथराव भी किया जा रहा था। उनका कहना है कि कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।



जहांगीरपुरी हिंसा में घायल हुए पुलिस इंस्पेक्टर मेधालाल मीणा ने बताया कि,'कल जुलूस के दौरान दो गुटों में बहस होने के बाद झगड़ा शुरू हुआ, जिसके बाद पुलिस ने समझाकर दोनों गुटों को अलग कर दिया। C- ब्लॉक से पथराव शुरू हुआ। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।