मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हिंदू देवी-देवताओं के बहिष्कार की शपथ लेने वाले केजरीवाल के मंत्री राजेंद्र गौतम ने दिया इस्तीफा, बोले- मेरी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही बीजेपी

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम…

हिंदू देवी-देवताओं के बहिष्कार की शपथ लेने वाले केजरीवाल के मंत्री राजेंद्र गौतम ने दिया इस्तीफा, बोले- मेरी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही बीजेपी
हिंदू देवी-देवताओं के बहिष्कार की शपथ लेने वाले केजरीवाल के मंत्री राजेंद्र गौतम ने दिया इस्तीफा, बोले- मेरी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही बीजेपी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम समेत कई लोगों ने 5 अक्टूबर को 'मिशन जय भीम' कार्यक्रम में हिंदू देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में लगभग 10 हजार लोगों ने हिंदू देवताओं का बहिष्कार कर बौद्ध दीक्षा ली थी। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला था और मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को 24 घंटे में बर्खास्त करने की मांग की थी|



इस बीच आज शनिवार को दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| गौतम ने कहा,'आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है। ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है। अब मैं और अधिक मज़बूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूँगा



 राजेंद्र पाल गौतम ने कहा,''जिस तरह बीजेपी मेरी पार्टी और मेरे नेता को बदनाम करने की कोशिश कर रही है इससे मैं आहत हूं। समाज के हक के लिए जिस मजबूती से लड़ाई लड़नी चाहिए उसमें एक मंत्री के तौर पर बंदिश होती है, मैं आज अपने आपको मुक्त महसूस कर रहा हूं | ये जो मुझे धमकी दे रहे हैं मैं इनसे डरता नहीं हूं मैं अपने समाज के लिए लड़ाई लडूंगा|



राजेंद्र पाल गौतम ने अपने इस्तीफे में लिखा,''मैं राजेंद्र पाल गौतम एक सच्चा देशभक्त एवं मन व हृदय से अंबेडकरवादी हूँ। तथागत बुद्ध की प्रज्ञा, करुणा, शील, मैत्री एवं अष्टांगिक मार्ग जो जीवन के आदर्शों, मूल्यों व मानव कल्याण की भावना से ओतप्रोत है, हमें सम्यक दृष्टि, सम्यक संकल्प, सम्यक वाणी एवं सम्यक कर्म की ओर ले जाता है । यह मार्ग जीवन के आदर्शों का मार्ग है।


जातिगत भेदभाव की घटनाओं से मेरा हृदय हर दिन छलनी होता:गौतम

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि ,“ पिछले कुछ वर्षों से मैं लगातार देख रहा हूँ कि मेरे समाज की बहन-बेटियों की इज्जत लूट कर उनका कत्ल किया जा रहा है, कहीं मूछ रखने पर हत्याएं हो रही हैं, कहीं-कहीं मंदिर में प्रवेश करने पर एवं मूर्ती छूने पर अपमान के साथ पीट-पीट कर हत्या की जा रही है ।यहाँ तक कि पानी का घड़ा छू लेने पर बच्चों तक की दर्दनाक हत्याएँ की जा रही हैं। घोड़ी पर बरात तक निकालने पर घृणास्पद हमला कर जान तक ली जा रही है। ऐसी जातिगत भेदभाव की घटनाओं से मेरा हृदय हर दिन छलनी होता है।



AAP एवं मेरे मंत्रिपरिषद से कुछ लेना-देना नहीं था

उन्होंने कहा,“मैं 5 अक्टूबर 2022 को अंबेडकर भवन रानी झाँसी रोड पर मिशन जय भीम एवं बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा अशोक विजयदशमी के अवसर पर आयोजित बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह में एक समाज का सदस्य होने के नाते व्यक्तिगत रूप से शामिल हुआ था। जिसका आम आदमी पार्टी एवं मेरे मंत्रिपरिषद से कुछ लेना-देना नहीं था। बाबासाहेब के प्रपौत्र राजरत्न अंबेडकर द्वारा बाबा साहेब की 22 प्रतिज्ञाएँ दोहराई गई जिसे 10000 से अधिक लोगों के साथ-साथ मैंने भी दोहराया। उसके बाद मैं देख रहा हूँ कि भाजपा हमारे नेता अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी को निशाना बना रही है यह मेरे लिए बहुत ही दुःखदाई है।


मुझे केजरीवाल ने बहत सम्मान दिया: गौतम

गौतम ने कहा कि ,“मुझे अरविंद केजरीवाल जी ने बहत सम्मान एवं सहयोग दिया है जिसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूँगा। मैं पार्टी द्वारा भारत को मजबूत करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार, महिला एवं बाल सुरक्षा एवं समाज कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की हृदय से सराहना करता हूँ। इसी राह पर चलने से ही बाबासाहेब अंबेडकर जी के सपने साकार होंगे।


वह 22 प्रतिज्ञाएँ थावर चंद गहलोत ने भी छपवाया था: गौतम

उन्होंने कहा,“बाबासाहब द्वारा दिलाई गई वह 22 प्रतिज्ञाएँ जिन्हें भाजपा सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, थावर चंद गहलोत ने Dr Babasaheb Ambedkar: Writings and Speeches, Vol -17 में भी छपवाया था। यह प्रतिज्ञाएँ हर वर्ष देश के कोने-कोने में आयोजित हजारों स्थानों पर करोड़ों लोगों द्वारा दोहरायी जाती हैं। बाबा साहेब एवं उनके द्वारा दिलाई गई इन 22 प्रतिज्ञाओं से भाजपा को आपत्ति है। जिसका इस्तेमाल करके भाजपा गंदी राजनीति कर रही है और इससे आहत होकर मैं अपने मंत्री पद से त्यागपत्र दे रहा हूँ।



मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से पार्टी पर किसी तरह की आँच आए: गौतम

गौतम ने कहा कि ,मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से मेरे नेता अरविंद केजरीवाल जी और मेरी पार्टी पर किसी तरह की आँच आए। मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही होने के नाते तथागत बुद्ध एवं बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए न्याय संगत एवं समता मूलक संवैधानिक मूल्यों का आजीवन निर्वाह करूँगा। 


मनुवादी मानसिकता के लोग मुझे धमकी दे रहे हैं...: गौतम

उन्होंने कहा,“मैं अपनी बहन-बेटियों और समाज के लोगों की हक और अधिकार की लड़ाई को पूरे जीवन बेहद मजबूती के साथ लडूंगा। कुछ मनुवादी मानसिकता के लोग सोशल मीडिया व फोन पर मुझे, मेरे परिवार व मेरे साथियों को जान-माल का नुकसान पहुँचाने की धमकी दे रहे हैं लेकिन मैं इन सबसे डरने वाला नहीं हूँ। मैं अपने समाज के हक व अधिकार की लड़ाई को बेहद हिम्मत, ईमानदारी एवं मजबूती के साथ लडूंगा। समाज के हक की इस लड़ाई में यदि मुझे अपनी कुर्बानी ही क्यों न देनी पड़े लेकिन मैं इस लड़ाई को रुकने नहीं दूंगा।


केजरीवाल के मंत्री समेत 10 हजार लोगों ने हिंदू देवताओं का बहिष्कार करने की ली शपथ 


गौरतलब है कि, एक वायरल वीडियो में आम आदमी पार्टी के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को एक कार्यक्रम में भाग लेते देखा गया। वहां मौजूद लोगों ने कई हिंदू देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ली थी। वीडियो में बौद्ध संत लोगों को शपथ दिलाते दिखाई दे रहे हैं| शपथ में कहा जा रहा है... मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा और ना ही उनकी पूजा करूंगा|  मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा और ना ही उनकी कभी पूजा करूंगा|  मैं गौरी गणपति आदि हिंदू धर्म के किसी भी देवी देवताओं को नहीं मानूंगा और ना ही उनकी पूजा करूंगा|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।