मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मैनपुरी में भाई ने लूटी बहन की इज्जत: सगे ताऊ के लड़के ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, FIR दर्ज़; ताई हिरासत में

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के बाद जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है | गंभीर रूप से झुलसी पीड़ित लड़की को सै…

मैनपुरी में भाई ने लूटी बहन की इज्जत: सगे ताऊ के लड़के ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, FIR दर्ज़; ताई हिरासत में
मैनपुरी में भाई ने लूटी बहन की इज्जत: सगे ताऊ के लड़के ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, FIR दर्ज़; ताई हिरासत में | फ़ोटो: TVL News

 मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के  मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के बाद जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है | गंभीर रूप से झुलसी पीड़ित लड़की को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 3-4 लोगों पर 307, 376 पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि चचेरे भाई ने नाबालिग बहन के साथ बलात्कार किया और बाद में उसे ज़िंदा जलाने की कोशिश की है|



पीड़ित लड़की की मां ने अपनी जेठानी के लड़के खिलाफ थाना कुरावली पर शिकायत दर्ज कराई है| पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां के मुताबिक,' उसकी बेटी के साथ तीन महीने से अधिक समय से जेठानी के लड़का बलात्कार करता रहा। इस दौरान बेटी गर्भवती हो गई, इसका 3 महीने बाद तब पता चला, तब लड़की के पेट में दर्द हुआ।



पूछने पर लड़की ने बताया  कि ताऊ के लड़के यानी भाई ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद दोनों परिवारों ने बदनामी के डर से सुलहनामा कर लिया और पीड़िता के गर्भपात पर राजी हो गए। जेठानी ने लड़की की शादी का खर्चा उठाने की बात कही।  पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि, दो दिन बाद जेठानी के परिवार ने मेरी बेटी को जलाकर मारने की कोशिश की|



मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित कुरावली थाना अंतर्गत एक महिला द्वारा आज थाने में तहरीर दी गई कि उसकी जेठानी के लड़के द्वारा उसकी पुत्री के साथ दुराचार किया गया और उसके बाद उसको जलाने की कोशिश की गई। पीड़िता का इलाज किया जा रहा है|



पीड़िता ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के, उसकी बहन और उसकी ताई ने मिलकर उसको जलाने की कोशिश की। साथ ही उससे जबरजस्ती संबंध बनाए गए। 307, 376 पाक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज़ की गई है। उसकी ताई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 2 अभियुक्तों की तलाश जारी है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।