नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने' ''किडनी रैकेट गिरोह'' का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली में किडनी रैकेट गैंग का भंडाफोड़ करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों से मुख्य आरोपी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।इसको लेकर मामला हौज खास थाने में दर्ज किया गया था, जिस पर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार किए गए लोगों में एक डॉक्टर डॉ. सौरभ मित्तल और मुख्य आरोपी कुलदीप राय है, जबकि अन्य तकनीशियन और सहायक हैं। पुलिस के अनुसार ,''सोनीपत में एक ऑपरेशन थियेटर स्थापित किया गया है, जहां मरीजों का किडनी ट्रांसप्लांट किया जाता था| मुख्य रूप से गरीब लोगों को निशाना बनाते थे|
साउथ दिल्ली की DCP बेनिता मैरी जयकर ने बताया,'हमने किडनी रैकेट गैंग का भंडाफोड़ किया है। हमें 26 तारीख को हौज़ खास इलाके में गैर कानूनी तरीके से काम चलने की खबर मिली थी। वहां पर 2 लैब में जांच की जाती थी और गरीब लोगों का गैर कानूनी तरीके से जांच करवाया जाता है|
इसके आधार पर हमें पिंटू नाम का व्यक्ति मिला जिसकी वहां पर गैर कानूनी तरीके से जांच करवाई गई। इसके बाद हमें 2 एजेंट के बारे में पता चला। जब जांच की प्रक्रिया हो जाती थी तब पीड़ित को सोनीपत ले जाया जाता था और वहां पर किडनी ट्रांसप्लांट किया जाता था|
DCP बेनिता मैरी जयकर ने बताया,''ये लोग जिन्हें किडनी बेचते थी उससे 30-40 लाख रुपए लेते थे फिर ये पैसे आपस में बांट लेते थे। डॉ. सौरभ मित्तल और मुख्य आरोपी कुलदीप राय सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें आगे की कार्रवाई अभी भी जारी है|