मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली शराब घोटाला: आठ घंटे पूछताछ के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार, AAP बोलीं- लोकतंत्र के लिए काला दिन

नई दिल्ली: आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, "यह…

दिल्ली शराब घोटाला: आठ घंटे पूछताछ के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार, AAP बोलीं- लोकतंत्र के लिए काला दिन
दिल्ली शराब घोटाला: आठ घंटे पूछताछ के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार, AAP बोलीं- लोकतंत्र के लिए काला दिन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, "यह लोकतंत्र के लिए काला दिन।" दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में करीब आठ घंटे तक चली पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया। 



आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। बीजेपी के इशारे पर सीबीआई ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को फर्जी केस में गिरफ्तार किया. AAP ने लिखा,''लोकतंत्र के लिए काला दिन!.... BJP की CBI ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फ़र्ज़ी Case में Arrest किया। BJP ने ये गिरफ़्तारी राजनीतिक द्वैष के चलते की है।



 मनीष सिसोदिया शराब नीति मामले में आज सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचे थे। सिसोदिया से पूछताछ के विरोध में CBI कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।  हिरासत में लेने के बाद फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन के बाहर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शनकारियों (महिलाओं) के एक समूह को 'मोदी मर गया' के नारे लगाते सुना गया। 



दिल्ली पुलिस ने कहा कि,''CGO कॉम्प्लेक्स के पास लोधी रोड पर धरने पर AAP पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता बैरिकेड पार कर CBI कार्यालय के पास विरोध करने के इरादे से इकट्ठा हुए। उन्हें रोककर, बैरिकेड्स पार करने की अनुमति नहीं दी गई। इसलिए वे मुख्य सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात बाधित हुआ| उनसे जगह खाली करने का अनुरोध किया गया था क्योंकि इलाके में धारा 144 लगाई गई है, लेकिन वे बैठे रहे और नारेबाजी करते रहे। आप सांसद संजय सिंह, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय समेत कुल 50 लोगों (42 पुरुष और 8 महिलाएं) को हिरासत में लिया गया|



पीएम मोदी के खिलाफ अपने नारों पर आप कार्यकर्ता नीरजा ने कहा कि,''वो जब अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाते हैं तब कोई नहीं देखता। अरविंद केजरीवाल हमारे मुख्यमंत्री और भावी प्रधानमंत्री हैं। मैं माफी कभी नहीं मांगूंगी|



'मोदी मर गया' के नारे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि,''भ्रष्ट नेताओं के कहने से कुछ नहीं होता, मोदी जी जनता के दिलों पर राज करते हैं। तभी जनता मोदी जी में विश्वास करती है। जितना कीचड़ उछालेंगे उतना कमल खिलेगा|



CBI Office जाने से पहले सिसोदिया ने महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पहुँच कर गांधी जी को नमन किया| इसके बाद सिसोदिया ने सीबीआई मुख्यालय तक रोड शो किया| यहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा था,''ज़िंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं, मेरी पत्नी ने मेरा बहुत साथ दिया है। मेरा बेटा University में पढ़ता है, मेरी पत्नी कल बहुत बीमार थी। वो घर पर अकेली रहेगी। आप सभी को मेरे परिवार का बहुत ख़्याल रखना है। मैं Jail चला जाऊं तो अफ़सोस मत करना.. गर्व करना| लाखों मनीष सिसोदिया पैदा होंगे, देखते हैं Modi जी कितनों को रोकते हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।