मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र राष्ट्रीय महाअधिवेशन में 6 बड़े प्रस्ताव पारित: खड़गे बोले- ‘मित्रवादी पूंजीवाद’ से देश को बचाना होगा, चिंताजनक स्तर पर बढ़ती ‘असमानता’ खतरनाक

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के समापन भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रायपुर महाधिवेशन का भले ही औपचारिक रूप से समापन ह…

कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र राष्ट्रीय महाअधिवेशन में 6 बड़े प्रस्ताव पारित: खड़गे बोले- ‘मित्रवादी पूंजीवाद’ से देश को बचाना होगा, चिंताजनक स्तर पर बढ़ती ‘असमानता’ खतरनाक
कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र राष्ट्रीय महाअधिवेशन में 6 बड़े प्रस्ताव पारित: खड़गे बोले- ‘मित्रवादी पूंजीवाद’ से देश को बचाना होगा, चिंताजनक स्तर पर बढ़ती ‘असमानता’ खतरनाक | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के समापन भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा-  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रायपुर महाधिवेशन का भले ही औपचारिक रूप से समापन हो रहा है, लेकिन इसके साथ ही एक नई कांग्रेस का आगाज होने जा रहा है। इस सुनहरे मौके पर छत्तीसगढ़ पीसीसी के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का, सेवादल और हमारे सारे फ्रंटल संगठनों का तहेदिल से मैं आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने पिछले कई दिनों से लगातार मेहनत करके इतना अच्छा आयोजन किया।



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “ कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक देश के कोने-कोने से यहां प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। इस सम्मेलन में सोनिया जी का बहुत प्रेरक संबोधन रहा, उन्होंने बड़ा उत्साहवर्धक भाषण दिया। वो हमारे लिए बहुत ही प्रेरणादायक और हमको एक शक्ति देने वाला भाषण है। राहुल जी और प्रियंका जी के साथ वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी जमीनी कार्यकर्ताओं में एक नई उमंग पैदा कर दी है। 



मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “राहुल गांधी जी ने अभी अपनी तकरीर में ये बात कही कि चंद लोग इस देश की संपत्ति को लूट रहे हैं। पैसा हमारा और संपत्ति भी हमारी और मोदी जी उन सबको एक व्यक्ति को दे रहे हैं और उस अडानी को इतना बड़ा बना रहे हैं कि वो एक व्यक्ति आज हाथी के जैसा मोटा बन गया है और किसी और व्यापारियों की इतनी मदद सरकार ने नहीं की, जितनी अडानी की। इसलिए जो राहुल गांधी जी ने एक संकेत दिया कि पूरी कांग्रेस पार्टी, सारे नेतागण, सारे कार्यकर्ता, सारे युवा, महिलाएं, सभी एक होकर सत्य की खोज में निकलेंगे और कैसे पैसा उनके पास आया, कितना पैसा उन्होंने बनाया, किन-किन रीतियों से बनाया, उसके लिए हम लड़ेंगे। ये उन्होंने जो कहा, हम उनके साथ हैं, उनके साथ लड़ेंगे, उनके साथ खड़े होंगे और ये संदेश पूरे देश में हम लेकर जाएंगे।



उन्होंने कहा, “जैसा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए हम सबने एक होकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक उसको यशस्वी बनाया और वो राहुल जी की मेहनत भी थी और लोग भी उनसे जुड़ते गए और सारी चीजें उन्होंने बताईं। तो मित्रों, 138 सालों के कांग्रेस के इतिहास में अब तक 85 महाधिवेशन हुए, और उन सबमें देश की दिशा को बदलने वाले फैसले हुए। जनता के सरोकारों से जुड़ी देश की जितनी महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, उनमें कई ऐसी हैं, जिनके मूल विचार हमारे अधिवेशनों में आए। यहां तक कि भारत के संविधान में शामिल मूल अधिकार का विचार भी हमारे 1931 के कराची रेजोल्यूशन में आया था और उसी के बहुत से विचार आज हमारे बहुत से रेजोल्यूशन्स में आए हैं।



 खरगे ने कहा, “रायपुर में हमने उसी परंपरा के तहत Political, Economic, Foreign Policy, Agriculture Social Justice और Youth, Education & Employment से संबंधित प्रस्तावों को आखिरी रूप दिया और उन्हीं 6 प्रस्तावों को पारित भी किया और पास भी किया। ये काम कई चरणों में हुआ और बहुत से साथियों ने इसे अपने ज्ञान और अनुभव से संपन्न बनाया । ड्राफ्ट बनाने से लेकर उनको अंतिम रूप देने में काफी लंबा विचार-मंथन हुआ। कई लोगों की इसमें भागीदारी रही और उन सभी को मैं धन्यवाद देता हूँ।


CWC सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 35 करने का फैसला हुआ, 50% जगह SC / ST / OBC / महिला और युवाओं...

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “महाधिवेशन में संविधान संशोधन करके CWC सदस्यों की संख्या 25 से बढा कर 35 करने का फैसला हुआ है। हमारी CWC में 50% जगह SC / ST / OBC / महिला और युवाओं को देने का ऐतिहासिक निर्णय हुआ है। यहां जितनी चर्चा हुई, वो सार्थक रही। मुझे लगता है कि इसमें जो सुझाव आए हैं, वो हमारे पार्टी संगठन और राज्य सरकारों के साथ अन्य क्षेत्रों के लिए उपयोगी साबित होंगे। 2024 के लोक सभा चुनावों में भी इन मुद्दों का महत्व होगा और 2023 में हो रहे आधे दर्जन राज्यों के विधान सभा चुनावों में भी इनकी बड़ी उपयोगिता होगी।


...जमीनी स्तर पर बुनियादी मुद्दों को पहुंचाने का मार्ग मजबूत होगा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “ शहीद वीर नारायण सिंह नगर, नया रायपुर में पिछले तीन दिनों में हम लोगों नें अनेक विषयों पर चर्चा की जिससे हमारी पार्टी को भविष्य की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। जमीनी स्तर पर बुनियादी मुद्दों को पहुंचाने का मार्ग मजबूत होगा। यहां हमने जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी है, वो देश की अवाम के भविष्य से जुडे बेहद अहम मुद्दे हैं। हम लागू करके भारत के लिए एक नया इतिहास रचेंगे। जहां हमारी राज्य सरकारें हैं, वो उस काम को करेंगी, और जिन राज्यों में हमारी सरकारें बनेंगी, इस एजेंडे को हम आगे बढ़ाएंगे। संसद और जिन राज्यों में हम विपक्ष में हैं, वहां संसदीय फोरम पर इन सवालों को हम उठाएंगे। 2024 में केंद्र में सत्ता में आने पर जो विषय केंद्र से संबंधित होगा, उस पर अमल किया जाएगा।


कांग्रेस ने 62 सालों तक देश की आजादी के लिए संघर्ष किया....

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, “रायपुर कांग्रेस महाधिवेशन के समापन भाषण में संगठन को लेकर मैं कुछ बातें कहना चाहूंगा। आजादी के पहले और आजादी के बाद का हमारा लंबा इतिहास कई चुनौतियों, उतार-चढ़ाव और सफलताओं का इतिहास है। 62 सालों तक देश की आजादी के लिए संघर्ष किया, आजादी हासिल की और देश को संविधान दिया, लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया, इसलिए इन मूल्यों की रक्षा का जिम्मा भी सबसे अधिक हमारे ऊपर है और देश की जनता भी हमसे यही उम्मीद रखती है।


एकता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की जरूरत

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “आज हमारे सामने तमाम चुनौतियां हैं, लेकिन कोई ऐसी चुनौती नहीं है, जिसका समाधान कांग्रेस नहीं निकाल सकती। एकता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की जरूरत है। पार्टी की ताकत में ही हमारी ताकत है। हम जो आचरण राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे, उसका संदेश हमारे करोड़ों साथियों तक हर स्तर पर, जिले और गाँव तक जाएगा। समय के साथ बहुत सी चीजें बदलती है। जनता की आकांक्षाएं और अपेक्षाएं बदलती हैं। नयी चुनौतियां सामने आती हैं, रास्ता भी निकलता है। इसीलिए कहा जाता है कि राजनीति और सामाजिक कामों का रास्ता कभी खत्म नहीं होता। हमें केवल चलते रहना है। हमारी कई पीढ़ियां इसी रास्ते पर चलती रही हैं और आगे चलती रहेंगी ।



इसलिए नौजवान साथियों से खास तौर पर मैं अपील करना चाहता हूं कि भविष्य आपका है। कांग्रेस मजबूत होगी, तो इस देश का भविष्य सुखद होगा। राहुल जी ने जिन पथरीले रास्तों पर चल कर एक माहौल बनाया है, उसे आगे ले जाने का सबसे बड़ा जिम्मा हम सब का हैं।


देश में बढ़ती असमानता चिंताजनक है

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, “देश में जिस चिंताजनक स्तर पर असमानता (आर्थिक असमानता) बढ़ रही है, उसका बहुत खतरनाक संकेत मिल रहा है। अमीर और अमीर हो रहे हैं, जबकि गरीब और गरीब गांव और शहर के बीच खाई गहरी हो रही है, तनाव बढ़ रहा है। इसे हमें अपने एजेंडे में लेना है, गरीबों के साथ खड़े रहना है, किसानों, मजदूरों, दलितों, आदिवासियों, नौजवानों और महिलाओं के मुद्दों पर लगातार सक्रियता से हमको लड़ना है। 


नफरत फैलाने वाली विचारधारा के खिलाफ मजबूती से मुकाबला...

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ मुहिम को लगातार अपने एजेंडे में रखना है और नफरत फैलाने वाली विचारधारा के खिलाफ मजबूती से मुकाबला करना है और सबसे बड़ी चुनौती बाबासाहेब आम्बेडकर रचित संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है।


साथियों, काँग्रेस का मतलब है- देशभक्ति, त्याग और बलिदान

काँग्रेस का मतलब है- सेवा और समर्पण

कांग्रेस का मतलब है- निष्ठा और प्रेरणा

काँग्रेस का मतलब है- समृद्धि और खुशहाली

और कांग्रेस का मतलब है- करुणा और न्याय

कांग्रेस का मतलब है- निर्भयता और अनुशासन

कांग्रेस का मतलब है- भारतीयता


उन्होंने कहा, “ हरेक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता इसी भावना का प्रतीक है। उसे आगे बढ़कर और भी काम करना है। हमें ये याद रखना चाहिए कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने न केवल देश को आजाद कराया, बल्कि एक समृद्ध भारत की बुनियाद भी रखी। ऐसा भारत निर्मित किया है, जो दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे मजबूत लोकतंत्र है।


6 प्रस्ताव

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “भाईयों और बहनों, जो 6 विषय थे, उन 6 विषयों को मैं संक्षिप्त में बोल देता हूँ।

1. राजनैतिक (Political ) - इस महाधिवेशन ने साफ़ कर दिया है कि बीजेपी-आरएसएस के ख़िलाफ़ हमारी विचारधारा की लड़ाई तीव्र होगी। चुनावी मुक़ाबले तो होते रहेंगे, पर कितना भी समय लगे और कितना भी संघर्ष हो, हम एकजुट होकर लड़ने को तैयार हैं। भारत जोड़ो यात्रा से भी हमें यही मार्गदर्शन मिला।


2. आर्थिक (Economic) - बढ़ती हुई आर्थिक विषमताएँ, सार्वजनिक संपत्तियों का अंधा निजीकरण, बढ़ती बेरोज़गारी और महंगाई हमारी सबसे बड़ी आर्थिक चुनौतियाँ है। हमें मिक्स्ड इकॉनमी मॉडल ( mixed economy model) पर चलना होगा। पब्लिक सेक्टर की भूमिका को नई शक्ति देनी होगी। ख़ासकर हमें ' मित्रवादी पूंजीवाद' से देश को बचाना होगा।


3. किसान और खेत मज़दूर (Farmers & Khet Mazdoor)- किसान और खेत मज़दूर हमारी आर्थिक नीति की प्राथमिकता होने चाहिए। हरित क्रांति (Green Revolution) और श्वेत क्रांति (White Revolution) कांग्रेस सरकारों ने संभव कराईं। इनसे देश बदला। कृषि का निजीकरण हमारे देश के लिए हानिकारक होगा । कृषि में 'और अधिक आर्थिक निवेश के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। अभी हमने किसानों के लिए जो रेजोल्यूशन यहाँ रखा है, उसका हम सभी लोग समर्थन करते हैं। 


4. सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण (Social Justice & empowerment ) - जाति जनगणना कराना अनिवार्य बन गया है। यूपीए सरकार ने 2011, 2012 और 2013 के बीच जाति जनगणना करवाई थी। हमारी सरकार बदल जाने की वजह से सर्वे प्रकाशित नहीं हो पाए। नई जनगणना ज़रूरी है, जो क़ानूनी और संवैधानिक प्रावधान 'सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण' के लिए हैं, उसे लैटर एंड स्पिरिट ( Letter and Spirit) में लागू करना होगा।


5. युवाओं का उत्थान (Youth Education & Employment ) - इसमें NEP ( New Education Policy) असल में Nagpur Education Policy है, आरएसएस की पॉलिसी है, हम इसके बिलकुल ख़िलाफ़ हैं। ये हमारे देश और समाज को और पीछे ले जाएगी। ये जो संविधान बनाना चाहते हैं और शिक्षण जो देना चाहते हैं, वो मनुवाद का शिक्षण देना चाहते हैं, वो मनुस्मृति का शिक्षण देना चाहते हैं, इसलिए हमें मजबूती से उसका मुकाबला करना है। आपको पढ़ना जरूरी है, इसके लिए हमको एक होकर लड़ते रहना चाहिए



6. विदेश नीति ( Foreign Policy ) - चीन को क्लीन चिट देकर हमने अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मार ली है। जिन पड़ोसी मुल्कों से हमारे संब??ध अच्छे थे, आज उन संबंधों पर एक विफल विदेश नीति का साया मंडरा रहा है। चीन के बारे में 'कुछ बातें हमारे नेता श्री राहुल गांधी ने रखीं। उसका रिएक्शन भी उधर से आ गया कि हम कोई देशभक्त नहीं, हम देशद्रोही हैं, वही देशभक्त हैं! 



उन्होंने कहा, “ऐसा वो (BJP) एक माहौल बना रहे हैं और जो चीजें हम उनसे पूछ रहे हैं- हमारी जमीन पर उनका आक्रमण हुआ है, हमारे जमीन पर वो पुल बना रहे हैं, हमारी जमीन पर वो घर बना रहे हैं, वो आ कैसे, ये हम पूछ रहे हैं, तो इसकी जानकारी न देते हुए, वो कांग्रेस पर टीका-टिप्पणी करते रहते हैं, राहुल जी पर भी टिप्पणी करते रहते हैं, लेकिन जो गलतियाँ सरकार करती है, उनको हम बताते रहेंगे, हम डरेंगे नहीं। हमारा काम है, देश को सुरक्षित और एक रखना, ये हमारा काम है।


मजबूत कांग्रेस... बुलंद भारत

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी के साथियों से ये कहना चाहता हूं कि आप सभी न सिर्फ रायपुर डिक्लेरेशन को देश के जन-जन तक पहुंचाएं, बल्कि ये भी याद रखें कि हमारी कांग्रेस पार्टी का हर साथी लोकतंत्र और संविधान के लिए और हमारे देश के भविष्य के लिए आखिरी सांस तक एकजुट होकर लड़ेगा और जीतेगा ।

.... एक मजबूत कांग्रेस से ही एक बुलंद भारत बन सकता है। 

मजबूत कांग्रेस... बुलंद भारत ।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।