नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया। शराब घोटाले के सिलसिले में कल 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया।
Manish Sisodia Arrest
BRS पार्टी ने ट्वीट कर कहा, "हम CBI द्वारा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं। यह अडानी-मोदी गठजोड़ से लोगों का ध्यान हटाने के अलावा और कुछ नहीं है।"
...5 दिन में भी कुछ नहीं मिलेगा
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि,''CBI ने Court से मनीष सिसोदिया जी की 5 दिन की रिमांड मांगी| CBI को Office-घर, गांव में Raid मारने पर कुछ नहीं मिला... 5 दिन में भी कुछ नहीं मिलेगा| Policy पर आख़िरी मोहर LG ने लगाई तो...LG से पूछताछ क्यों नहीं हो रही? साफ़ है मनीष सिसोदिया को फंसाने के लिए ही साज़िश रची है
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई राउज एवेन्यू कोर्ट से लेकर रवाना हुई। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक CBI रिमांड पर भेज दिया है।
CBI टीम दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुनवाई चल रही है। CBI ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की 5 दिन की रिमांड मांगी।
दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रिमांड मांगे जाने के मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है।
दिल्ली: सीबीआई की टीम दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची।
CBI द्वारा दिल्ली के उपमुक्यमंत्री की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं।
CBI मुख्यालय से जांच एजेंसी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के लिए रवाना हुई।
दिल्ली की रॉउज एवन्यू कोर्ट में सीबीआई स्पेशल जज एम के नागपाल की कोर्ट में मनीष सिसोदिया की तरफ से उनका पक्ष रखने वकील मोहित माथुर और सिद्धार्थ अग्रवाल पहुंचे हैं।
दिल्ली में शराब नीति मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।
मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि,''यह सरकारी संस्थाएं हैं और वह सरकारी तौर पर काम करती हैं। जो व्यक्ति IT अधिकारी रह चुका है, उसकी भी जांच होनी चाहिए। सरकारी संस्थाएं सबूत मिलने के बाद कार्रवाई करती हैं। भाजपा के कहने पर काम कर रही होती तो (दिल्ली) चुनाव से पहले उनको गिरफ़्तार किया होता|
पंजाब में भाजपा कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन किया।
बेंगलुरु में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि,''मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करना मोदी की सरकार का कायरतापूर्ण परिचय है, ये उनकी कायरतापूर्ण कार्रवाई है और दूसरी तरफ मोदी जी के मित्र अडानी है जिन्होंने लाखों-करोड़ का घोटाला किया लेकिन उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है|
संजय सिंह ने कहा कि,''मैं PM से पूछना चाहता हूं कि आप अपने मुंह से अडानी का नाम क्यों नहीं लेते?आपके पास हिम्मत नहीं कि आप अडानी के खिलाफ कार्रवाई कर सकें। उनकी सरकार अडानी की नौकर है और हम उनसे नहीं डरते हैं। आपको जितना जेल में डालना हो डालिए लेकिन आपके भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे|
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,'जब से BJP सत्ता में आई तब से उनकी कोशिश रही है कि वह केंद्रीय संस्थाओं का गलत इस्तेमाल करे। भाजपा लगातार विपक्षी नेताओं के ख़िलाफ़ CBI, ED, IT की जांच चला रही है जिससे लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सके। इनके पास महंगाई, बेरोज़गारी का जवाब नहीं है|
अखिलेश यादव ने कहा कि,''दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लानेवाले मनीष सिसोदिया जी को गिरफ़्तार करके भाजपा ने साबित कर दिया है कि भाजपा शिक्षा ही नहीं बल्कि दिल्ली के बच्चों के भविष्य के ख़िलाफ़ भी है। दिल्ली की जनता इसका जवाब अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सातों सीटें हराकर देगी।
आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदर्शन करने के सवाल पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि,'किसी भी तरह के क़ानून व्यवस्था पर असर पड़ेगा उसके लिए दिल्ली पुलिस का प्रभावी, मजबूत प्रणाली है और हमारे अधिकारी ज़मीन पर मौजूद हैं। हम देखेंगे की सारी चीज़ें ठीक से चले|
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि,''जिस तरह से मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी हुई और अडानी से यारी जारी है यह सवाल उठाता है कि दे?? में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। यह सारे मंत्रियों को गिरफ़्तार कर लें उसके बाद भी सरकार और लड़ाई भी चलेगी। वह बताएं कि उन्होंने छापे किए उसमें क्या मिला?|