मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

PM मोदी ने शिवमोग्गा एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, बोले - कांग्रेस राज में एयर इंडिया की पहचान घोटालों के लिए होती थी

शिवमोग्गा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में शिवमोग्गा हवाईअड्डे का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, “ आज शिवमोग्गा को अपना एयरपोर्ट मिला है, जिसकी लंबे समय से मांग थी वो आज पूरी हुई है। शिवमोग्गा…

PM मोदी ने शिवमोग्गा एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, बोले - कांग्रेस राज में एयर इंडिया की पहचान घोटालों के लिए होती थी
PM मोदी ने शिवमोग्गा एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, बोले - कांग्रेस राज में एयर इंडिया की पहचान घोटालों के लिए होती थी | फ़ोटो: TVL News

शिवमोग्गा:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में शिवमोग्गा हवाईअड्डे का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, “ आज शिवमोग्गा को अपना एयरपोर्ट मिला है, जिसकी लंबे समय से  मांग थी वो आज पूरी हुई है। शिवमोग्गा एयरपोर्ट बहुत ही भव्य बना है और ये बहुत सुंदर है। ये सिर्फ एयरपोर्ट नहीं है ये इस क्षेत्र के लोगों के सपनों की नई उड़ान का अभियान है|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बीते कुछ वर्षों में कर्नाटका का विकास अभिवृद्धि के रथ पर चल चुका है। ये अभिवृद्दि रथ प्रगति पथ पर दौड़ रहा है। ये प्रगति रथ रेलवे, रोडवेज, डिजिटल कनेक्टिविटी का है| पहले जब कर्नाटक के विकास की चर्चा होती थी तो ये बड़े शहरों के आसपास तक ही सीमित रहती थी लेकिन डबल इंजन सरकार इस विकास को कर्नाटक के गांवों तक, टियर-2 और टियर-3 शहरों तक पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रही है|



उन्होंने कहा, “कांग्रेस राज में एयर इंडिया की पहचान घोटालों के लिए होती थी आज एयर इंडिया भारत के नए सामर्थ्य के रूप में विश्व में आगे नई ऊंचाई और नई उड़ान भर रहा है| आज भारत के एविएशन सेक्टर का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। अभी हम ये विमान विदेशों से मांगा रहे हैं लेकिन वो दिन दूर नहीं जब भारत के नागरिक 'मेड इन इंडिया' वाले विमान में प्रवास करेंगे। एविएशन सेक्टर में रोजगार के लिए अनेक संभावनाएं खुलने वाली है|



मोदी ने कहा, “2014 से पहले देश में सिर्फ बड़े शहरों में ही एयरपोर्ट पर फोकस था, छोटे शहर भी हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ें ये कांग्रेस की सोच ही नहीं थी। हमने इस नीति को बदलने का निर्णय लिया। आज देश के अनेक छोटे शहरों के पास आधुनिक हवाई अड्डे हैं|



उन्होंने कहा, “अच्छी कनेक्टिविटी से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर इस पूरे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनाने जा रहा है। आज शिवमोगा और इस क्षेत्र की माताओं-बहनों के जीवन को आसान बनाने के लिए भी एक बड़ा अभियान चल रहा है। ये अभियान है 'हर घर नल से जल' पहुंचाने का| डबल इंजन की सरकार ने अभी तक करीब डेढ़ लाख नए परिवारों को पाइप से पानी की सुविधा दे चुकी है। बाकि परिवारों तक पानी पहुंचाने के लिए अनेक परियोजना पर काम चल रहा है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।