मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2000 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, 6 गिरफ्तार; आतंकी एंगल से भी होगी जांच

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है| स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। लगभग 2000 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में…

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2000 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, 6 गिरफ्तार; आतंकी एंगल से भी होगी जांच
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2000 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, 6 गिरफ्तार; आतंकी एंगल से भी होगी जांच | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है| स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। लगभग 2000 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 



दिल्ली पुलिस गिरफ्तार इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि ये 2 हज़ार कारतूस की सप्लाई कहां और किसे करने जा रहे थे| पुलिस को आशंका है कि इन कारतूसों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए ही सप्लाई की जा रही थी|



पूर्वी दिल्ली रेंज के ACP विक्रमजीत सिंह ने बताया,''अभी तक पूछताछ में पता चला है कि प्रेषण(कनसाइनमेंट) लखनऊ भेजना था। लखनऊ से आगे कहां जाता, इसपर अभी हम जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला आपराधिक नेटवर्क का लग रहा है लेकिन अभी हमने आतंकी दृष्टिकोण को खारिज नहीं किया है|



डीसीपी पूर्वी दिल्ली प्रियंका कश्यप ने बताया,''दो संदिग्ध लोगों को भारी बैग के साथ देखे जाने पर उनके बैग की जांच की गई। जांच के दौरान हमें 2251 जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ के बाद पता चला कि ये कनसाइनमेंट देहरादून से लिए गए थे|



डीसीपी प्रियंका कश्यप ने बताया,''पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और प्रस्तावित रिसीवर में से एक सद्दाम को जौनपुर से पकड़ा। पुलिस ने देहरादून में गन हाउस चलाने वाले परीक्षित नेगी की पहचान की। आगे की जांच के दौरान सिंडिकेट के 3 और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।