पटना: पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए और पेड़ को राखी बांधी। उन्होंने कहा, "आज रक्षा दिवस के मौके पर हमने कहा कि बहन की रक्षा के लिए तो सभी ये त्योहार मनाते हैं लेकिन उसके साथ साथ वृक्ष की रक्षा भी होनी चाहिए।"उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर भी CM नीतीश कुमार ने जवाब दिया है|
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर CM नीतीश कुमार ने कहा, "हम कोशिश कर रहे हैं, हमारा पूरा प्रयास रहेगा। 2015-2016 में भी हमने जो कहा था वो किया। उसका दूसरा चरण भी लाया गया। उसके अलावा भी बहुत काम किया है। हमने भी कहा है कि अधिक से अधिक रोजगार मिलना चाहिए|
2020 चुनाव में RJD ने 10 लाख नौकरियां , BJP ने 19 लाख नौकरियां देने का वादा किया था
बता दें, साल 2020 में विधानसभा चुनाव के दौरान राजद ने वादा किया था कि अगर उनकी बिहार में सरकार बनती है तो 10 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी| भारतीय जनता पार्टी ने राजद के 10 लाख नौकरी के जवाब में 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था। इसमें सबसे बड़ा वादा शिक्षकों की नौकरी का था। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि आने वाले एक (साल 2020-21) में 3 लाख टीचरों की नियुक्ति करेगी|
एनडीए का साथ छोड़कर नीतीश कुमार ने बुधवार ,10 अगस्त 2022 को राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई है| नीतीश कुमार महागठबंधन के समर्थन के साथ मुख्यमंत्री बने हैं, जबकि तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है| नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने और तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर भाजपा के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं।
इस बीच, गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का 21 सेकंड का एक वीडियो टि्वटर पर शेयर करते हुए निशाना साधा था| यह वीडियो एक न्यूज चैनल को दिए गए तेजस्वी यादव के इंटरव्यू की क्लिप थी, जिसमें तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि '10 लाख रोजगार देने का जो हमने वादा किया था वह हम मुख्यमंत्री बनने पर पूरा करेंगे अभी तो हम उपमुख्यमंत्री हैं|' अब तेजस्वी यादव ने इस पर पलटवार करते हुए 54 सेकंड का वीडियो ट्वीट किया है|
54 सेकंड का वीडियो क्लिप ट्वीट कर तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह पर काउंटरअटैक करते हुए कहा, 'श्रीमान गिरिराज सिंह , इतना बेशर्म मत बनिए। एक फुट लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता, जैसे आप रखते है। आप लोगों की इन चिरकुट हरकतों, Edited Videos व सड़क छाप बयानों की बदौलत ही भाजपा की यह दुर्दशा है। इन बेचारों का बिहार में कोई चेहरा ही नहीं। बाक़ी इस पूरे Video को सुन ख़ुशी मनाइए
दरअसल, जब तेजस्वी यादव से '10 लाख नौकरियों वाले वादे' पर सवाल पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हमने जो 10 लाख नौकरियों का वादा किया था तो बोले थे कि मुख्यमंत्री बनेंगे तब देंगे..अभी तो हम उप मुख्यमंत्री हैं| लेकिन मुख्यमंत्री ने हमसे चर्चा की है कि वह इस मामले को लेकर गंभीर हैं| अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ज्यादा से ज्यादा नौकरियां दी जाएं| अभी तो विश्वास मत होना है, सरकार का गठन होगा| इसके बाद लोगों के लिए काम किए जाएंगे| सब लोग गंभीर हैं.... हमारे हाथों होगा, या फिर नीतीश कुमार जी के हाथों होगा| मुख्यमंत्री करेंगे तो हमें और ज्यादा खुशी होगी| युवाओं के सवाल थे, जिनकी लड़ाई हम लड़ते रहे हैं, उनको नौकरी हम दे पाएं|
गुरुवार को गिरिराज सिंह ने वीडियो का 21 सेकंड का हिस्सा पोस्ट करते हुए तेजस्वी पर चुटकी ली थी| तेजस्वी यादव का आधा-अधूरा वीडियो क्लिप शेयर कर उन्होंने कहा ,''10 लाख रोजगार देने का जो हमने (तेजस्वी) वादा किया था वह हम मुख्यमंत्री बनने पर पूरा करेंगे अभी तो हम उपमुख्यमंत्री हैं। तेजस्वी ने गिरिराज वाले ट्वीट को री-ट्वीट करके हुए अपना पूरा इंटरव्यू शेयर किया और लिखा, "श्रीमान जी, इतना बेशर्म मत बनिए| एक फुट लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता, जैसे आप रखते हैं| आप लोगों की इन चिरकुट हरकतों, एडिटेड वीडियो व सड़क छाप बयानों की बदौलत ही भाजपा की यह दुर्दशा है| इन बेचारों का बिहार में कोई चेहरा ही नहीं|
गौरतलब है कि, ये वीडियो क्लिप एक टीवी चैनल के इंटरव्यू का हिस्सा है जिसमें 10 लाख नौकरियों को लेकर किए गए उनके वादे पर सवाल पूछा गया| "तेजस्वी यादव ने इसके जवाब में कहा, देखिए, 2020 में यह हमारा मुद्दा रहा और अभी भी यह हमारा मुद्दा है क्योंकि बेरोज़गारी वास्तव में सबसे बड़ी समस्या है, ना केवल बिहार की बल्कि पूरे देश की है| केंद्र सरकार तो नौकरियां खा गई... कारखाने बंद हो गए, कुछ नहीं मिल रहा लोगों को | ...तो आप यह कह सकते हैं कि वो जो दस लाख का वादा हमने किया था, उस कमिटमेंट को हम पूरा करेंगे|
"वादा जब हमने किया था तब कहा था कि जब मुख्यमंत्री बनेंगे तब करेंगे| अभी तो हम उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन मुख्यमंत्री जी ने हमसे चर्चा की है और वो इस मामले पर गंभीर हैं| उन्होंने अधिकारियों को ज़्यादा से ज़्यादा नौकरियां देने के लिए निर्देशित किया है| "अभी तो विश्वास मत तक नहीं हुआ है. एक बार विश्वास मत हो जाए, सरकार बन जाए, उसके बाद लोगों के लिए यह काम होगा.... ज़रूर होगा| हमारे हाथों नहीं तो नीतीश कुमार जी के हाथों होगा... उससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता| मुख्यमंत्री जी करेंगे तो हमें और ख़ुशी होगी कि जिन नौजवानों का सवाल था, उन्हें हम नौकरी दे पाए|