मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली में बवाल: जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा के दौरान पथराव, वाहनों में लगाई आग...कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त, 6 पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल

जहांगीरपुरी: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकालते समय दो पक्षों के बीच हिंसा भड़क उठी| इस दौरान भारी पथराव भी किया गया। घटना में 6 पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों के घा…

दिल्ली में बवाल: जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा के दौरान पथराव, वाहनों में लगाई आग...कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त, 6 पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल
दिल्ली में बवाल: जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा के दौरान पथराव, वाहनों में लगाई आग...कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त, 6 पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल | फ़ोटो: TVL News

जहांगीरपुरी: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकालते समय दो पक्षों के बीच हिंसा भड़क उठी| इस दौरान भारी पथराव भी किया गया। घटना में 6 पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। झड़प के दौरान तोड़फोड़ करने के बाद कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है| दो गुटों में झड़प के बाद जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है|



जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक में हनुमान जयंती के मौके पर निकली शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी हो गई| इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके हैं| साथ ही कई बाइकों को तोड़ने के बाद उसमें आग लगा दी गई है| इस हंगामे को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ा| भारी पुलिस बल एवं आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं| खबर के मुताबिक,''कुशल सिनेमा के पास ये घटना शनिवार शाम करीब 5 से 5.30 बजे के बीच में हुई है|



दिल्ली पुलिस पीआरओ का काम देख रहे डीसीपी अनवेयस राय का कहना है कि जहांगीर पूरी में शोभायात्रा दौरान हंगामा हुआ है| वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) दीपेंद्र पाठक से इस मामले में बात की है| उन्होंने उनसे हिंसा के मद्देनजर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है|



'रिपोर्ट के मुताबिक, 'हिंसक झड़प में 6 पुलिसकर्मी और कई नागरिक घायल हो गए हैं| घायल पुलिसकर्मियों में एक SI भी शामिल है। घटना के बाद कई थानों से एडिशनल पुलिस फोर्स बुलाई गई है। रैपिड एक्शन फोर्स ने इलाके में मार्च किया। बताया जा रहा है कि इस घटना से आसपास के कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं| घायलों को जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उपद्रवियों की पहचान करने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।




सबसे अपील है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें"" दिल्ली पुलिस

कानून  और व्यवस्था के विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने कहा,''हम स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं। हमारी प्राथमिकता स्थिति को नियंत्रण में लाना है। हम लोग घायलों का आंकलन कर रहे हैं। हम लोगों से बात कर शांतिपूर्ण वातावरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे अपील है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें"



स्थिति नियंत्रण: CP, दिल्ली पुलिस

जहांगीरपुरी में हुई पथराव की घटना पर दिल्ली पुलिस के CP राकेश अस्थाना ने कहा,'' स्थिति नियंत्रण में है। घटनास्थल पर अतिरिक्त बल तैनात किया है, इसके साथ ही पूरी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में विशेष तैनाती की गई है। दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हम आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे|



केजरीवाल ने एलजी से बात की

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया,''एलजी (अनिल बैजल) से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा|



किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा: LG

दिल्ली के उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा और पथराव की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि इन गतिविधियों के पीछे किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सीपी, दिल्ली के साथ स्थिति का भी जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने निर्देश दिया है कि हाथापाई में घायल हुए नागरिकों के अलावा घायल पुलिस कर्मियों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाए। एलजी ने दिल्ली के सीएम से भी बात की|



केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है दिल्ली में शांति व्यवस्था बनाए रखे: केजरीवाल

वहीं, जहांगीरपुरी में हुई पथराव की घटना पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा,''लोगों से कहना चाहता हूं कि उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखनी है क्योंकि बिना उसके देश तरक्की नहीं कर सकता। एजेसिंया, पुलिस और दिल्ली में केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है तो केंद्र सरकार दिल्ली में शांति व्यवस्था बनाए रखे|



https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-kolhapur-north-by-poll-resul-congress-jayashree-jadhav-wins-by-poll-to-kolhapur-north-assembly-seat



ये दिल्ली के कल्चर के खिलाफ है: BJP सांसद गौतम गंभीर

जहांगीरपुरी हिंसा पर पूर्वी दिल्ली से BJP सांसद गौतम गंभीर ने कहा,''शोभायात्रा पर हुआ पथराव बहुत ही दुखदायी है और ये दिल्ली की सोच और दिल्ली के कल्चर के खिलाफ है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए| 



https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-khairagarh-by-poll-result-congress-s-yashoda-verma-wins-in-khairagarh-by-election



कोई जिम्मेदारी नहीं लेंगे अरविंद केजरीवाल: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा,''दिल्ली के सीएम हैं अरविंद केजरीवाल, लेकिन कोई जिम्मेदारी नहीं लेंगे। दूसरे राज्यों में जाना और अधिकारियों के साथ बैठक करना हमारे संघीय ढांचे पर हमला है। वह दिल्ली में सरकार नहीं चला पा रहे हैं और किसी और पर आरोप लगाते हैं| 


https://www.thevirallines.net/jamui-news-bihar-ram-was-not-a-god-says-former-cm-jitan-ram-manjhi


उत्तर प्रदेश में सतर्कता

दिल्ली में हुई घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी राज्य में पुलिस प्रशासन को कड़ी  सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पुलिस को भी चौकस रहने को कहा गया है।



दिल्ली हुई हिंसा के बाद UP पुलिस ने निर्देश जारी किए

जहांगीरपुरी में हुई पथराव की घटना के बाद उत्तर प्रदेश ADG (क़ानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा,''दिल्ली में जो घटना हुई है उसको लेकर हमने निर्देश जारी किए हैं कि क्षेत्र अधिकारी अपने इलाकों में दौरा करें और संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल और PAC की व्यवस्था करें, विशेषकर दिल्ली से सटे इलाकों में|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।