मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

हमने कहा था कि हमारी 'जीत' से हम इतिहास लिखेंगे, रिकॉर्ड अंतर से जीत कर हम सबने एक इतिहास लिखा: आसनसोल उपचुनाव में जीत के बाद शत्रुघ्न सिन्हा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को उनका प्रमाण पत्र दिया गया।आसनसोल उपचुनाव में जीत के बाद टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा,' हमने रिक…

हमने कहा था कि हमारी 'जीत' से हम इतिहास लिखेंगे, रिकॉर्ड अंतर से जीत कर हम सबने एक इतिहास लिखा: आसनसोल उपचुनाव में जीत के बाद शत्रुघ्न सिन्हा
हमने कहा था कि हमारी 'जीत' से हम इतिहास लिखेंगे, रिकॉर्ड अंतर से जीत कर हम सबने एक इतिहास लिखा: आसनसोल उपचुनाव में जीत के बाद शत्रुघ्न सिन्हा | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को उनका प्रमाण पत्र दिया गया।आसनसोल उपचुनाव में जीत के बाद टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा,' हमने रिकॉर्ड अंतर से जीतकर इतिहास रच दिया है। यह लोकतंत्र की जीत है, आसनसोल के लोग, टीएमसी कार्यकर्ता और सीएम ममता बनर्जी की जीत है।



शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा,,''हमने कहा था कि हमारी जीत से हम इतिहास लिखेंगे और जीत कर हम सबने एक इतिहास लिखा। हमारी जीत के बाद जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। हमारी कोशिश रहेगी कि हम ममता बनर्जी और यहां की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरें| 



आसनसोल लोकसभा उपचुनाव पर टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पहले कुछ जगहों पर 'खेला होबे' ईवीएम के साथ होता था, लेकिन यहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव बिना किसी डर के होते हैं। यह जीत टीएमसी, सीएम ममता बनर्जी और आसनसोल के लोगों की है। उन्होंने कहा कि बनर्जी देश की पसंदीदा और लोकप्रिय नेता हैं। वह एक 2024 के चुनावों में गेम-चेंजर होंगी।



आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में अपने पति शत्रुघ्न सिन्हा की जीत पर पूनम सिन्हा ने कहा कि,''हम खुश हैं क्योंकि आसनसोल के लोगों ने खुले हाथों से हमारा स्वागत किया है। ऐसा लगता है जैसे हम आसनसोल से ही हैं। यह केवल भारत में हो सकता है जहां लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं




आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा में जीत के काफी करीब पहुंचने के बाद टीएमसी की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनता का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा में भारी बहुमत देने के लिए आपलोगों को धन्यवाद|



बता दें कि पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है| आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा 3 लाख से भी ज्यादा मतों से जीते और उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल को हराया|वहीं बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने माकपा प्रत्याशी सायरा शाह हलीम को 19,908 मतों से शिकस्त दी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।