मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Hit and Run in Delhi: बाइकर ग्रुप के साथ 'तीखी नोकझोंक' के बाद स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली में अर्जन गढ़ मेट्रो स्टेशन के पास, बाइकर समूह के साथ तीखी नोकझोंक होने के बाद एक व्यक्ति ने अपनी Scorpio गाड़ी से एक बाइकर को टक्कर मारी। अर्जन गढ़ मेट्रो स्टेशन के पास एक स्कॉर्पि…

Hit and Run in Delhi: बाइकर ग्रुप के साथ 'तीखी नोकझोंक' के बाद स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
Hit and Run in Delhi: बाइकर ग्रुप के साथ 'तीखी नोकझोंक' के बाद स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली में अर्जन गढ़ मेट्रो स्टेशन के पास, बाइकर समूह के साथ तीखी नोकझोंक होने के बाद एक व्यक्ति ने अपनी Scorpio गाड़ी से एक बाइकर को टक्कर मारी। अर्जन गढ़ मेट्रो स्टेशन के पास एक स्कॉर्पियो चालक और बाइकर ग्रुप के बीच बहस हो गई, जिसके बाद गुस्से में आकर स्कॉर्पियो सवार ने एक बाइकर को जोरदार टक्कर मार दी और तेजी से अपनी गाड़ी उड़ाकर फरार हो गया।



बाइकर समूह के साथ से कहा सुनी होने पर स्कॉर्पियो सवार ने पहले तो बाइकर्स से बहस की, फिर उन्हें धमकाया और गाली दी। इसके बाद एक बाइकर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइकर सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसटता रहा। हालांकि, बाइकिंग गियर्स के चलते उसकी जान बच गई।   घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आज शिकायत दर्ज कराई।



बाइकर ने कहा,"मैं अपने 8-10 दोस्तों के साथ गुरुग्राम से दिल्ली लौट रहा था जब वह हमारे पास आया और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने लगा। उसने मेरे दोस्त को धमकाया और गाली दी। मेरे दोस्त धीमा हो गए लेकिन मैं आगे बढ़ गया। वह आदमी तेजी से आया, मेरी बाइक को टक्कर मारकर भाग गया।



पीड़ित बाइकर श्रीयांश ने कहा,''मैं मुकदमा दर्ज़ कराने आया था, मुकदमा दर्ज़ हो चुका है, अब पुलिस कार्रवाई करेगी। वह रैश ड्राइविंग कर रहा था तो मैंने उसको ऐसे न चलाने के लिए बोला जिसपर उसने मुझे बोला की आगे आओ, मैं देख लूंगा तुम्हें। मैं आगे निकला इतने में उसने मुझे टक्कर मार दी|



दिल्ली पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है और मामले में स्वत: कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बाइक सवारों से लिखित शिकायत ??ेने के लिए भी कहा था। फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में दिल्ली पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा पीड़िता ने आज शिकायत दर्ज कराई।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।