मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एमटीएनएल डक्ट से कॉपर केबल काटते पकड़े गए चोर गैंग के चार सदस्य

नई दिल्ली: दिल्ली के पश्चिम विहार थाना क्षेत्र के ज्वालाहेङी मार्केट चौक पूर्व से मंगलवार को प्रातः 03 - 3:30 बजे लगभग - जेसीबी द्वारा डक्ट खोलकर एवं उतरकर कॉपर केबल चोर गैंग के 4 (चार) सदस्य जेसीबी…

एमटीएनएल डक्ट से कॉपर केबल काटते पकड़े गए चोर गैंग के चार सदस्य
एमटीएनएल डक्ट से कॉपर केबल काटते पकड़े गए चोर गैंग के चार सदस्य | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली के पश्चिम विहार थाना क्षेत्र के ज्वालाहेङी मार्केट चौक पूर्व से मंगलवार को प्रातः 03 - 3:30 बजे लगभग - जेसीबी द्वारा डक्ट खोलकर एवं उतरकर कॉपर केबल चोर गैंग के 4 (चार) सदस्य जेसीबी, मोबाइल, चोरी के अन्य टूल्स के साथ, पुलिस पीसी आर एवं थाना प्रभारी एवं एमटीएनएल अलार्म और क्षेत्रीय अधिकारी हरीनगर की तत्परता से, केबल काटते पकङे गये है। पूछताछ द्वारा और भी बङी चोरियो के खुलासा होने की संभावना है। डक्ट मे  गैस  भी रहती है, जिसे निकाले बिना  ये चोर गैंग अपने साथियों की जान खतरे मे डालते हैं।



सरताज, इस्लाम, सोनू, प्रमोद कुमार (जेसीबी चालक), मौके से गिरफ्तार है। गैंग के बाहरी सदस्य भागने मे सफल हो गये -। FIR-0722/ दिनांक 05/09/22-आई पी सी-1860 सैक्शन-379/511/34 के तहत प्रकरण कायमी कर, पुलिस-जाॅच जारी है।



क्षेत्रीय प्रबंधक हरीनगर ने उपभोक्ताओ से अपील (प्रार्थना) की है कि वह धैर्य रखें, शीघ्र ही क्षतिग्रस्त दूर संचार सेवाऐं सुचारू  रूप मे प्रारंभ होंगी।एम टी एन एल- विभाग, मजदूरों की सुरक्षा उपकरण एवं रोड एवं ट्राफिक सुरक्षा व्यवस्था के बनाये सरकारी नियमों के साथ ही, हैवी ट्राफिक चौराहों पर, पुलिस को पूर्व सूचना देकर ही कार्य करता है। उपभोक्ताओं /जनप्रतिनिधियों से प्रार्थना(अपील) है, कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर नजर रखें एवं समय पर पुलिस जानकारी दें।वर्तमान निजीकरण काल में, रात्रिकाल कार्य-एम टी एन एल द्वा रा नहीं किये जाते हैं।



पुलिस नियंत्रण कक्ष-100, ज्वालाहेङी मार्केट चौक-पीसीआर वाहन कर्मचारियों की एवं थाना प्रभारी की शीघ्र कार्यवाही से - एम टी एन एल विभाग की डक्ट एवं केबल क्षति के बाबजूद-लगभग-10 लाख की चोरी का प्रयास बचाया गया।


एम टी एन एल के उच्च अधिकारियों की ओर से पुलिस की शीघ्र कार्यवाही पर प्रसंशा करते हुये धन्यवाद प्रेषित किया गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।