नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को शराब की बोतल से मारने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। 10 मार्च को सराय रोहिल्ला इलाके में जब पुलिस ने उन्हें कार के अंदर तेज आवाज में संगीत बजाने से रोकने की कोशिश की तो वे पुलिस को टक्कर मारकर भाग गए, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है|
रोहिल्ला इलाके में 10 मार्च को पुलिस गश्त कर रही थी। उसी दौरान एक कार में तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था। कांस्टेबल ने जब म्यूजिक बजाने से रोका तो आरोपितों ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को सिर में शराब की बोतल मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए थे। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने घटना में शामिल 2 आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
वहीं, एक अन्य मामले में देशबंधु गुप्ता रोड (डीबीजी) इलाके में बीते सोमवार को कारोबारी के कर्मचारियों से हुई 91 लाख रुपये की लूट के मामले में मध्य जिला पुलिस की वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एएटीएस) की टीम ने सोनू दरियापुर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने बदमाशों के गिरफ्तार करने के लिए करीब 300 किलोमीटर तक बदमाशों को पीछा किया। पंजाब के राजपुरा से सभी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में हरियाणा के रोहतक निवासी नरेंद्र, नसीब, विक्की, सागर, और दीपक हैं। सभी बदमाशों पर पहले से हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाशों के कब्जे से लूट की रकम में से 39 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
मध्य जिले की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान के मुताबिक, करोल बाग में अनिल गोयल पुरानी बैटरी खरीदने का काम करते हैं। इनके यहां पिछले दो वर्ष से मनोज कुमार काम करता है। सोमवार को अनिल अपनी दुकान पर नहीं थे और उनका भांजा रोहित काम देख रहा था। रोहित के कहने पर चांदनी महल इलाके से अलग-अलग दुकानों से नकदी लेने के लिए मनोज एक अन्य कर्मचारी शिवम गए।
दोनों कर्मचारी 91 लाख रुपये लेकर बाइक से वापस करोल बाग दफ्तर आने के लिए निकले। इस दौरान स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। मामले की जांच के लिए एएटीएस के इंचार्ज संदीप गोदारा के नेतृत्व में एसआइ मजीद खान, मुकेश, राम अवतार, मुरारी, एसएसआइ कंवर पाल समेत अन्य पुलिस कर्मियों की टीम का गठन किया गया।