नई दिल्ली: झारखंड के देवघर से टेक-ऑफ के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से जबरन मंजूरी लेने के मामले में एक नया मोड आ गया है|दरअसल, देवघर एयरपोर्ट के ATC रूम में 'जबरन घुसकर' और जबरन ATC क्लीयरेंस लेने के मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज हुई FIR के बाद दिल्ली पुलिस ने झारखंड पुलिस और देवघर के डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ FIR दर्ज की|
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने देवघर डीसी मंजूनाथ और झारखंड पुलिस के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाने में जीरो FIR दर्ज की। दुबे ने अपनी FIR में कहा कि देवघर पुलिस ने उनके 2 बेटों को गाली दी और डीसी के कहने पर जान से मारने की धमकी दी।
इससे पहले, झारखंड की देवघर पुलिस ने 31 अगस्त को देवघर हवाईअड्डे से उड़ान भरने के लिए हवाई यातायात नियंत्रण(ATC) से मंजूरी लेने के आरोप में BJP सांसद निशिकांत दुबे उनके 2 बेटों,सांसद मनोज तिवारी, देवघर हवाई अड्डे के निदेशक और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी|
बीजेपी के सांसद सांसद मनोज तिवारी, सांसद निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों, भाजपा नेता कपिल मिश्रा और देवघर हवाई अड्डे के डायरेक्टर सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ देवघर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ( ATC) पर दबाव बनाकर रात में चार्टर्ड प्लेन टेक ऑफ कराने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है|
देवघर सुरक्षा प्रभारी सुमन आनन की शिकायत पर एक सितंबर को कुंडा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें कहा गया था कि उक्त व्यक्तियों ने ATC कक्ष में प्रवेश करके सभी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया और अधिकारियों पर निकासी के लिए दबाव डाला|
ATC से जबरन मंजूरी लेने के मामले में देवघर के डिप्टी कमिश्नर ने कहा,''देवघर एयरपोर्ट पर सुरक्षा मानकों के उल्लंघन एवं ATC बिल्डिंग के अन्दर बिना किसी अनुमति के यात्रियों के प्रवेश को लेकर उपायुक्त कार्यालय को पत्र मिला है। इस संबंध में देवघर एयरपोर्ट में सम्पूर्ण सुरक्षा प्रभारी द्वारा जानकारी दी गई दिनांक 31.08.2022 को एक चार्टर्ड प्लेन दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट लगभग 13:05 बजे पहुँची, जहाँ इनको रिसिव करने के लिए अत्यधिक संख्या में लोग शामिल थे।
जिसके पश्चात शाम को लगभग 17:25 बजे चार्टर्ड प्लेन के यात्री एवं उनको See-off करने वाले एयरपोर्ट पहुँचे। सभी यात्रीगण चार्टर्ड प्लेन के अन्दर चले गये एवं प्लेन का दरवाजा बन्द किया गया। उसके कुछ देर बाद प्लेन का दरवाजा खुला और उसके पायलट पायलट ATC के तरफ चलते हुए चले गये।
ज्ञात हो कि 17:30 बजे तक ही Aircraft का संचालन सामान्यतः किया जाता है। इस संदर्भ में यह उल्लेखित करना प्रासंगिक होगा कि देवघर एयरपोर्ट में Night Take - off / Landing अथवा IFR Facility अभी तक उपलब्ध नहीं है। इस सुविधा की अनुपलब्धता के कारण Low Visibility/Bad Weather Condition/After Sunset में Aircraft को ATC क्लीयरेंस सामान्यतः संभव नहीं था।
ऐसे में ATC कन्ट्रोल रूम में चार्टर्ड प्लेन के पायलट व यात्रियों द्वारा उपस्थित ATC के कर्मियों पर क्लीयरेंस हेतु दबाव बनाया जा रहा था। इसी वार्तालाप के दौरान ATC कर्मियों द्वारा मोबाईल फोन पर क्लीयरेंस हेतु बात हो रही थी। तत्पश्चात इन्हे ATC क्लीयरेंस मिल गया। इसके थोड़ी देर बाद पायलट एवं यात्री पुनः चार्टर्ड प्लेन के अन्दर गये और इसके बाद चार्टर्ड प्लेन Take off कर गई।
इसके अलावे उपरोक्त सभी तथ्यों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि एयरपोर्ट संचालन के सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए यात्रियों द्वारा ATC में प्रवेश किया गया, Night Operation की सुविधा न रहने के बावजूद, यात्रियों के के सुरक्षा को नजर अंदाज करते हुए, क्लीयरेंस के लिए दबाव बनाया गया।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेताओं ने देवघर एयरपोर्ट से जबरन भरी उड़ान
DC ने कहा, इस संदर्भ के C.C.T.V. अवलोकन में पाया कि ATC बिल्डींग में दिनांक 31.08.2022 को घटना वक्त यात्रियों के अलावा कई अन्य व्यक्ति भी ATC बिल्डींग में सुरक्षा मापदण्डो का उल्लंघन करते हुए प्रवेश किये थे। उपरोक्त तथ्यों के साथ पत्र उपायुक्त कार्यालय को प्रतिलिपि प्राप्त हुआ है। उपायुक्त कार्यालय द्वारा राज्य सरकार के उड्डयन विभाग को सूचित करते हुए अग्रेतर कार्रवाई हेतु पत्र भेज दिया गया हैं।
झारखंड में बीजेपी सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज होने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,'मामले में पूरी तरह से तहकीकात होगी तभी वास्तविकता सामने आएगी|