मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बहुत सारे लोग चारो तरफ से हमें 'गिराने और कमजोर' करने में लगे हुए हैं, लेकिन....: थैंक्स गिविंग प्रोग्राम में हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री आवास पर थैंक्स गिविंग प्रोग्राम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा,''बहुत सारे लोग चारो तरफ से हमें गिराने और कमजोर करने में लगे हुए हैं…

बहुत सारे लोग चारो तरफ से हमें 'गिराने और कमजोर' करने में लगे हुए हैं, लेकिन....: थैंक्स गिविंग प्रोग्राम में हेमंत सोरेन
बहुत सारे लोग चारो तरफ से हमें 'गिराने और कमजोर' करने में लगे हुए हैं, लेकिन....: थैंक्स गिविंग प्रोग्राम में हेमंत सोरेन | फ़ोटो: TVL News

रांची: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री आवास पर थैंक्स गिविंग प्रोग्राम में  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा,''बहुत सारे लोग चारो तरफ से हमें गिराने और कमजोर करने में लगे हुए हैं लेकिन आप लोगों के होते हुए हमें घबराने की जरूरत नहीं है|



थैंक्स गिविंग प्रोग्राम में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा,'जब मैं आप लोगों के बीच आया था तब मैंने कहा था कि मैं बोलने में विश्वास नहीं रखता मैं काम करने में विश्वास रखता हूं। हम जो कहते हैं उसे हम जरूर पूरा करते हैं|



सीएम हेमंत सोरेन ने कहा,'मैं चाहता हूं कि इस राज्य के लोगों के चेहरे पर मुस्कान हो। ये देश का पहला राज्य बना जहां पूरे राज्य में बुजुर्गों को यूनिवर्सल पेंशन मिलता है। हम राज्य के सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान करेंगे|



राज्य सरकार द्वारा राज्य कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने को लेकर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्किम, झारखण्ड के बैनर तले सरकारी कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। 



सीएम हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट में कहा,''जो कहते हैं वो करते हैं राज्य के मेहनतकश लाखों राज्य कर्मियों और उनके परिवार का भविष्य हुआ सुरक्षित। पुरानी पेंशन हुई लागू। आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के लिए अनेक-अनेक धन्यवाद और आभार।  जोहार! जय झारखण्ड!



सभ्य समाज में किसी भी प्रकार के अपराध को स्वीकार नहीं किया जा सकता

वही, सीएम हेमंत सोरेन ने अन्य ट्वीट में कहा,,'एक भाई, बेटा और पिता होने के नाते मेरा मानना है कि सभ्य समाज में किसी भी प्रकार के अपराध को स्वीकार नहीं किया जा सकता। देश और समाज तभी मज़बूत होगा जब लोगों के बीच जाति, नस्ल और रंग का भेद भुला कर उनके बीच सामाजिक भाईचारे को सर्वोच्च स्थान दिया जाए। 



हेमंत सोरेन ने कहा,''आज के परिवेश में यह और भी महत्वपूर्ण हो गया है कि हम सभी मिलकर देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाले लोगों के मंसूबों पर पानी फेरें और राष्ट्र निर्माताओं के मज़बूत राष्ट्र के सपनों को साकार करें। 



यह भी पढ़ें: भाजपा नेताओं ने देवघर एयरपोर्ट से जबरन भरी उड़ान


“Nirmala ji, You Wanted Pics Of Modi Ji? Here...”: टीआरएस ने LPG सिलेंडरों पर PM मोदी की फ़ोटो लगाकर FM पर कसा तंज



यह भी पढ़ें:“2024 में 'विदा' होंगे जुमलेबाज, ...इंतजार कीजिए”: जदयू 


यह भी पढ़ें:शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ BJP विधायक ने की बदसलूकी...दी गाली, फिर पुलिस से पकड़वाया 












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।