दिल्ली के ट्रांसपोर्ट नगर की झुग्गियों में लगी भीषण आग: दर्जनों झुग्गियां जलकर राख, कोई हताहत नहीं
दिल्ली: दिल्ली के पंजाबी बाग के ट्रांसपोर्ट नगर की झुग्गियों में गुरुवार/शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग इतनी भयावह थी कि इसमें दर्जनों झुग्गियां जलकर राख…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
दिल्ली के ट्रांसपोर्ट नगर की झुग्गियों में लगी भीषण आग: दर्जनों झुग्गियां जलकर राख, कोई हताहत नहीं | फ़ोटो: TVL News
दिल्ली: दिल्ली के पंजाबी बाग के ट्रांसपोर्ट नगर की झुग्गियों में गुरुवार/शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग इतनी भयावह थी कि इसमें दर्जनों झुग्गियां जलकर राख हो गईं। दमकल की करीब 15 गाड़ियों ने सुबह 4 बजे तक आग पर काबू पाया।
आग लगते ही सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल वाहनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग विकराल रूप ले चुकी थी। दमकल विभाग ने करीब पौने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल, इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी और इसमें कितना नुकसान हुआ।
SDO बत्ती लाल मीणा ने बताया, "रात 1:30 बजे झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 12-13 गाड़ियों ने सुबह 4 बजे तक आग पर काबू पाया।"
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 8 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।