मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली: फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनकर एयरफोर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनकर भारतीय वायु सेना में नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों से ठगने के आरोप में आरोपी 39 वर्षीय कमल शर्मा को दिल्ली पुलिस ने बैंगलुरु से गिरफ्तार किया| उत्तर पश्चिम दिल्ली क…

दिल्ली: फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनकर एयरफोर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनकर एयरफोर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनकर भारतीय वायु सेना में नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों से ठगने के आरोप में आरोपी 39 वर्षीय कमल शर्मा को दिल्ली पुलिस ने बैंगलुरु से गिरफ्तार किया| उत्तर पश्चिम दिल्ली के लिबासपुर की रहने  वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कमल शर्मा नाम के व्यक्ति ने खुद को फ्लाइट लेफ्टिनेंट के रूप में बताकर भारतीय वायु सेना में नौकरी के नाम पर उससे 12 लाख रुपये ठग लिए|



दिल्ली आउटर नॉर्थ के DCP रवि कुमार ने कहा,”  कमल शर्मा को बैंगलुरु से गिरफ्तार किया जो खुद को फ्लाइट लेफ्टिनेंट बताता था। इसने एक महिला से भारतीय एयर फोर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी की। इससे IAF के स्टैंप, लेटर हेड, एयर पिस्तौल और 4 मोबाइल मिले हैं। मामले में जांच जारी है|



कमल शर्मा 2016 से 'वी एलिमिनेट पॉवर्टी नाउ' नाम से एक एनजीओ भी चलाता था और युवाओं को प्रेरित करने और प्रभावित करने के लिए यूपी, हरियाणा और राजस्थान में शिविर आयोजित करता था|  वह उम्मीदवारों को अलग-अलग शहरों में ले जाता था और वायुसेना की वर्दी में लोगों से मिलता था| जांच में पाया गया कि कमल शर्मा ने एयरफोर्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी की| 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।