नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार की आबकारी नीति को लेकर सीबीआई जांच कराए जाने की सिफारिश की है। एलजी के दिल्ली सरकार की आबकारी नीति की सीबीआई जांच की सिफारिश पर
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा,,"डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया एक ईमानदार व्यक्ति हैं| CBI जल्द ही एक फ़र्ज़ी केस में मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार करने वाली है। मनीष एक कट्टर ईमानदार आदमी हैं, जिन पर झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं।
CM अरविंद केजरीवाल ने कहा,"कुछ दिनों में CBI मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार करने वाली है। 3-4 महीनें पहले मुझे इनके लोगों ने बताया था कि मनीष जी गिरफ़्तार होने वाले हैं। मैनें पूछा कि क्या केस है, मुझे कहा कि कोई केस नहीं है, केस ढूंढ रहे हैं, कुछ बना रहे हैं| उन्होंने कहा,'अब देश के अंदर एक नया सिस्टम लागू किया गया है। पहले ये तय किया जाता है कि किसको जेल भेजना है। फिर उसके खिलाफ एक झूठा केस बनाया जाता है, और उसे जबरदस्ती जेल भेजा जाता है|
''केजरीवाल ने कहा,'''तुम्हें जेल से डर लगता होगा। तुमलोग Savarkar की औलाद हो, जिसने अंग्रेज़ों से माफ़ी मांगी थी। हमें जेल से डर नहीं लगता। हम Bhagat Singh को अपना आदर्श मानते हैं जिन्होंने अंग्रेज़ों के सामने झुकने से मना कर दिया और फांसी पर लटक गए।
AAP विधायक दिलीप पांडेय ने कहा ,''हमने तो पहले ही कहा था कि ये बहुत सारे फ़र्ज़ी केस बनाएंगे। ये लोग मेहूल चौकसी और नीरव मोदी जैसों को देश से भगा देते हैं। और पूरी दुनिया में प्राइवेट से बेहतरीन सरकारी स्कूल बनाने के लिए भारत का नाम रोशन करने वाले मनीष सिसोदिया पर झूठा केस करते हैं। पूरा भारत जानता है मनीष सिसोदिया जी ने कितनी ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों के लिए स्कूल बनवाये हैं और ढेर सारे काम किये। असल मे मोदी जी,अरविंद केजरीवाल जी की बढ़ती लोकप्रियता से डर गए हैं, इसलिए सारे काम छोड़ ED, CBI से फर्जी केस करा रहे हैं। लेकिन हम इन सबसे डरने वाले नहीं हैं
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा,'' केजरीवाल जी से बहुत डरते हैं मोदी जी। मोदी जी से लोगों का मोह भंग हो गया है।अब केजरीवाल जी से ही देश को उम्मीद है। जैसे जैसे “आप” का देश भर में प्रभाव बढ़ेगा, अभी और बहुत झूठे केस होंगे। पर अब कोई जेल केजरीवाल जी और “आप” को नहीं रोक सकती भविष्य “आप” का है, भविष्य भारत का है