नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में नियमों के कथित उल्लंघन और खामियों को लेकर इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की सिफारिश की है। आबकारी नीति पर सीबीआई जांच की सिफारिश पर एक बार फिर केंद्र और दिल्ली की सरकार आमने-सामने हैं। AAP की विधायक आतिशी ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने म??ं अरविंद केजरीवाल जी भूत बनकर आते हैं। उनकी रातों की नींद उड़ गई है।
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा,"BJP वाले मनीष सिसोदिया जी पर “Loss to the Exchequer” का आरोप लगा रहे हैं जबकि New Excise Policy से “Profit to the Exchequer” हुआ। मात्र 4 महीने में Govt को ₹1300 Crore Extra Revenue मिला। BJP वाले अगर केजरीवाल जी के School में पढ़े होते तो थोड़ी गणित उन्हें भी आती।
आतिशी ने कहा,"BJP हमारे मंत्रियों और MLAs पर 150+ Case करा चुकी है, केंद्र सरकार की किसी एजेंसी को Delhi Govt की 400 Files जांचने के बाद भी कोई सबूत नहीं मिला| ED ने Satyendar Jain को गिरफ़्तार करने के बाद Court में कहा- वो Accused नहीं हैं| ED को आजतक उनके ख़िलाफ़ सबूत नहीं मिला|
आतिशी ने कहा,''Punjab में AAP की जीत के बाद PM Modi की रातों की नींद उड़ गई है। अरविंद केजरीवाल जी भूत बनकर Narendra Modi जी के सपने में आते हैं। मोदी जी, नींद की गोली ले लीजिए ना! क्यों अपनी खिल्ली उड़ा रहे हैं फ़र्ज़ी डाटा देकर?