मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Nikki Yadav Murder Case: हत्यारोपी साहिल गहलोत के पिता, दो भाई और दो दोस्त गिरफ्तार, कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली: निक्की यादव हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी साहिल गहलोत के पिता, दो चचेरे भाइयों आशीष, नवीन और दो दोस्तों अमर और लोकेश को गिरफ्तार किया है| दिल्ली पुलिस ने साजिश रचने क…

Nikki Yadav Murder Case: हत्यारोपी साहिल गहलोत के पिता, दो भाई और दो दोस्त गिरफ्तार, कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर भेजा
Nikki Yadav Murder Case: हत्यारोपी साहिल गहलोत के पिता, दो भाई और दो दोस्त गिरफ्तार, कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर भेजा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीनिक्की यादव हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी साहिल गहलोत के पिता, दो चचेरे भाइयों आशीष, नवीन और दो दोस्तों अमर और लोकेश को गिरफ्तार किया है| दिल्ली पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, भाइयों आशीष और नवीन, दोस्तों लोकेश और अमर को गिरफ्तार किया। साहिल गहलोत का भाई नवीन गहलोत दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।


निक्की यादव हत्याकांड में गिरफ़्तार 5 आरोपियों को पुलिस ने रात में ही कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 3 दिन की रिमांड पर दिया है। पुलिस ने उस आर्य समाज मंदिर के पुजारी से भी पूछताछ की जहां निक्की की शादी हुई थी।


स्पेशल सीपी क्राइम ब्रांच रविंदर यादव ने बताया,''निक्की यादव हत्याकांड में पुलिस रिमांड में साहिल गहलोत से पूछताछ की गई। उसने निक्की की हत्या करने के बाद उसके साथ अन्य सह-आरोपियों को इसके बारे बताया फिर सभी विवाह समारोह में शामिल हुए| सभी 5 सह-आरोपियों (पिता, दो चचेरे भाई, आशीष, नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश) से पूछताछ की गई। उनकी भूमिका की पुष्टि और पता लगाने के बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया। नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। आगे की जांच जारी है|



हमें शादी (निक्की और साहिल) के विषय में कोई जानकारी नहीं थी: निक्की पिता

निक्की यादव के पिता सुनील यादव ने आज शनिवार को बताया,''पुलिस अपनी कार्रवाई सही तरीके से कर रही है,हमें शादी (निक्की और साहिल की आर्य समाज में शादी करने के दिल्ली पुलिस के दावे के विषय में) के विषय में कोई जानकारी नहीं थी, हम नहीं मानते कि कोई शादी हुई थी। पुलिस ने मुझे पूछताछ के लिए बुलाया है,मैं जाऊंगा|


10 फरवरी को साहिल गहलोत ने निक्की यादव की हत्या की थी 


बता दें कि ,''24 वर्षीय साहिल गहलोत ने 10 फरवरी की सुबह निक्की यादव की हत्या कर दी थी। निक्की का शव 14 फरवरी को नजफगढ़ के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रीजर में मिला था| युवती निक्की यादव (22) हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। वह 2018 से पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में साहिल गहलोत (24) के साथ लिव इन में रह रही थी। 


साहिल ने 2020 में निक्की यादव से की थी आर्य समाज मंदिर में शादी 

साहिल और निक्की की शादी अक्टूबर 2020 में ही नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में हुई थी। साहिल का परिवार इस शादी से नाखुश था इसलिए वे निक्की को रास्ते से हटाना चाहते थे। 



साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में उसका रिश्ता दूसरी लड़की से तय किया और लड़की से छुपाया कि साहिल पहले से शादीशुदा है। जब निक्की को इस बात का पता चला तो उसने इस शादी का विरोध किया था| पुलिस ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की के मैरिज सर्टिफिकेट भी बरामद किए हैं।


साहिल ने 10 फरवरी को दूसरी महिला से शादी की थी 

निक्की यादव को 10 फरवरी की सुबह को हत्या करने के बाद साहिल ने 10 फरवरी को ही दूसरी लड़की से शादी की थी| हत्या से पहले साहिल गहलोत ने 9 फरवरी को दूसरी लड़की से सगाई की थी, सगाई में खूब मस्ती की, दोस्तों के साथ डांस किया। 9 फरवरी को सगाई फंक्शन खत्म होने के बाद वह अपने कजिन की कार लेकर रात करीब 1 बजे (09/10 फरवरी) निक्की के घर पहुंचा। वहां निक्की की बहन भी मौजूद थी। सुबह करीब 5 बजे साहिल निक्की को लेकर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा।



निक्की गोवा जा रही थी। उसकी ट्रेन सुबह साढ़े 7 बजे की थी। उसने साहिल से भी साथ चलने को कहा, लेकिन उसने टिकट न मिलने का बहाना बनाया। फिर दोनों ने अचानक हिमाचल जाने की प्लानिंग कर ली। दोनों आनंद विहार बस स्टेशन पहुंचे, लेकिन यहां उन्हें पता चला कि बस कश्मीरी गेट से मिलेगी। दोनों वहां से कश्मीरी गेट चले गए।



रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी को ही साहिल की शादी होनी थी, इसलिए उसके परिवार वाले उसे लगातार कॉल कर रहे थे। निक्की को जब इस बारे में पता चला तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। सुबह करीब 9 बजे साहिल ने कश्मीरी गेट इलाके में ही कार के अंदर निक्की की मोबाइल डेटा केबल से गला घोंट कर हत्या कर दी|



इसके बाद साहिल ने निक्की की बॉडी को लेकर नजफगढ़ के मित्रांव गांव स्थित अपने खेतों में बने अपने ढाबे पर पहुंचा। यहां पर उसने निक्की की बॉडी को ढाबे के फ्रीज में डाल दिया और लॉक लगा दिया। पुलिस के मुताबिक, वह लाश को किसी नदी में फेंकने का प्लान बना रहा था।



वहां से अपनी शादी में शामिल होने अपने घर चला गया। साहिल ने अपने पिता को हत्या की जानकारी दे दी। इस पर पिता ने उससे चुपचाप शादी करने की बात कही थी।  पुलिस के मुताबिक, साहिल ने उसका मोबाइल फोन निकाला और उसमें से डेटा डिलीट कर दिया। साहिल ने अपने फोन से भी निक्की से जुड़ा सारा डेटा डिलीट कर दिया। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।