मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Nikki Yadav Murder Case: पिता ने आरोपी साहिल गहलोत को फांसी देने की मांग की, कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली: दिल्ली के उत्तम नगर के निक्की यादव मर्डर केस (Nikki Yadav Murder Case) में लड़की के घरवालों ने आरोपी साहिल गहलोत को फांसी की सजा देने की मांग की है| निक्की यादव के शव को दिल्ली के राव तुला…

Nikki Yadav Murder Case: पिता ने आरोपी साहिल गहलोत को फांसी देने की मांग की, कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
Nikki Yadav Murder Case: पिता ने आरोपी साहिल गहलोत को फांसी देने की मांग की, कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्लीदिल्ली के उत्तम नगर के निक्की यादव मर्डर केस (Nikki Yadav Murder Case) में लड़की के घरवालों ने आरोपी साहिल गहलोत को फांसी की सजा देने की मांग की है| निक्की यादव के शव को दिल्ली के राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है। बुधवार को उसके घरवाले उसका शव लेकर अपने गांव ( झज्जर , हरियाणा ) के लिए रवाना होंगे, जहां निक्की का अंतिम संस्कार किया जाएगा| निक्की यादव के पिता सुनील ने कहा, "शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, इसलिए इसमें समय लग रहा है।"  सुनील ने कहा, "मुझे कल पुलिस वालों का फोन आया, तब अपनी बेटी की मौत की खबर मिली, हमारी यही मांग है कि साहिल को भी मौत की सजा हो|



फिलहाल आरोपी साहिल गहलोत को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया| स्पेशल सीपी क्राइम रविंदर यादव ने बताया कि ,''गाड़ी बरामद करना, उसकी फॉरेंसिक जांच, फोन के डेटा की जांच में हम लगे हुए हैं। पीड़िता को अभियुक्त जहां-जहां लेकर गया था, वहां का CCTV फुटेज देखा जा रहा है। हमने साक्ष्यों को मज़बूत करने के लिए अभियुक्त का 5 दिन का रिमांड ले लिया है|



DCP क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने बताया कि ,'' आरोपी (साहिल गहलोत) को हम कल गिरफ्तार किए थे और आज हम उसका 5 दिन का रिमांड लेकर आए हैं। पूछताछ जारी है और जो उन्होंने रात में रूट फॉलो किया था उसे रूट की जांच करने के लिए हमारी कई टीम लगी हुई हैं|



बता दें कि ,''24 वर्षीय साहिल गहलोत ने 9 फरवरी को अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की यादव की हत्या कर दी थी। निक्की का शव 14 फरवरी को नजफगढ़ के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रीजर में मिला था| युवती निक्की यादव (22) हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। वह 2018 से पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में साहिल गहलोत (24) के साथ लिव इन में रह रही थी। निक्की की बहन भी कभी-कभी उनके साथ रहने आ जाती थी।



दरअसल लड़की निक्की यादव है, जो साहिल से शादी करना चाहती थी। परिवार ने जब साहिल की शादी कहीं और तय कर दी, तो पहले तो उसने निक्की से यह बात छुपाई, लेकिन जब उसे पता चल गया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। 9 फरवरी को साहिल ने अपने खेतों में बने ढाबे पर निक्की की हत्या कर लाश को फ्रीज में छुपा दिया। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद 10 फरवरी को साहिल ने परिवार की मर्जी के मुताबिक शादी रचाई।



युवती के लापता होने पर एक परिचित ने पुलिस को सूचित किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमें एक व्यक्ति से सूचना मिली कि उसने कुछ समय से निक्की को नहीं देखा है। उसे शक था कि उसके साथ कुछ हुआ है, क्योंकि आरोपी ने भी घर छोड़ दिया था और किसी और से शादी कर ली थी।


निक्की का परिवार हरियाणा के झज्जर में रहता है और उन्हें भी बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। डीसीपी सतीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और अधिकारियों को मित्राओं में गहलोत के परिवार के घर भेजा गया, लेकिन वहां कोई नहीं था। साहिल का फोन स्विच ऑफ था और परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा था। कई छापे मारे गए और आखिरकार 14 फरवरी को उसे कैर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।



दिल्ली पुलिस ने निक्की के मारे जाने की सूचना उसके घरवालों को दी, जिसके बाद घरवाले निक्की के शव को लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए| निक्की के पिता सुनील कुमार ने आरोपी साहिल को सजा-ए-मौत देने की मांग की है| निक्की यादव का अंतिम संस्कार आज उसके पैतृक गांव खेड़ी (झज्जर) में किया जाएगा|


प्रेमी ने लिव इन पार्टनर को केबल से गला घोंट मार डाला, शव को ढाबे के फ्रिज में रखकर लगा दिया लॉक 

DCP क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने फरवरी को बताया था कि ,'' साहिल गहलोत नाम के एक व्यक्ति का एक महिला निक्की यादव से मित्रता थी दोनों 2018 से एक दूसरे को जानते थे। उनकी 10 फरवरी को शादी होने वाली थी। 9 फरवरी को इन दोनों के बीच बहस हुई और साहिल ने निक्की की मोबाइल केबल से गला घोंट कर हत्या कर दी| उसके बाद साहिल ने उसके शरीर को अपने खेतों में बने एक ढाबे के फ्रीज में डाल दिया और लॉक लगा दिया। साहिल की शादी कही और हो गई थी इसी वजह से दोनों के बीच बहस हुई। 



साहिल ने 10 फरवरी को दूसरी महिला से शादी की थी 

साहिल ने 10 फरवरी को दूसरी महिला से शादी की थी| जब निक्की को इस बात का पता चला तो उसने इस शादी का विरोध किया, क्योंकि वह साहिल से शादी करना चाहती थी| 9 फरवरी को दोनों के बीच बहस हुई और साहिल ने निक्की की मोबाइल केबल से गला घोंट कर हत्या कर दी| हत्या करने के बाद वह युवती के शव को वर्ना कार में लेकर मित्रांव गांव में अपने ढाबे गया और यहां फ्रिज में उसके शव को छिपा दिया| पुलिस ने मंगलवार 14 फरवरी की सुबह 11 से 11:30 बजे के बीच साहिल के ढाबे में फ्रिज के अंदर से शव को बरामद कर लिया गया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।