मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

निर्माता रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव की बहुचर्चित फिल्म संघर्ष 2 का टीजर हुआ रिलीज

नई दिल्ली: इंतजार की घड़ियां खत्म करते हुए निर्माता रत्नाकर कुमार और हिट मशीन खेसारी लाल यादव स्टारर भोजपुरी 'संघर्ष 2' का टीजर आज वेलेंटाइन डे के दिन वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से र…

निर्माता रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव की बहुचर्चित फिल्म संघर्ष 2 का टीजर हुआ रिलीज
निर्माता रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव की बहुचर्चित फिल्म संघर्ष 2 का टीजर हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीइंतजार की घड़ियां खत्म करते हुए निर्माता रत्नाकर कुमार और हिट मशीन खेसारी लाल यादव स्टारर भोजपुरी 'संघर्ष 2' का टीजर आज वेलेंटाइन डे के दिन वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया। जिसमें एक्शन का भरपूर तगड़ा डोज देखने को मिला रहा है। फिल्म के टीजर में ज्यादा कुछ तो रिवील नहीं किया गया है लेकिन इसमें हिट मशीन खेसारी लाल यादव का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। जिसमें उनका एक्शन अवतार नजर आ रहा है। 


फिल्म में उनका लुक अब तक आई हुई उनकी सभी फिल्मों से अलग है। इस टीजर को देखकर फिल्मी पंडितों के कहना है कि ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म होने वाली है। क्योंकि संघर्ष 2 का इंतजार भोजपुरिया दर्शक पिछले 4 साल से कर रहे हैं। जब से इस की घोषणा की थी तभी से दर्शकों इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर में खेसारी को बैंकाक व पटाया में दिखाया गया है। जिसमे कभी वे हाथ मे मशीन गण तो कभी वाटर जेट चकते हुए नजर आ रहे हैं। इस टीजर में माही श्रीवास्तव, मेघाश्री, सबा खान, विनोद मिश्रा और सामर्थ चतुर्वेदी की एक छोटी सी झक्क देखने को मिली है।


वही टीजर की बात करे तो इसके बैक ग्राउंड में 90 के दशक के लेजेंडरी अभिनेता सुरेश ओबेरॉय की दमदार आवाज सुनाई दे रही है। जिसमें वे कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि भारत कोई जमीं का टुकड़ा नहीं... एक जीता जागता हिन्दू राष्ट्र पुरुष है...यहां की नदी नदी गंगा है... और कंकर कंकर शंकर है...हम जिएंगे तो भारत के लिए... और मरेंगे तो भारत के लिए...और जब भी कोई सिरफिरा...बहती हुई गंगा से अपने कान लगाके सुनेगा...तो एक ही आवाज सुनाई देगी...वंदे मातरम।


टीजर के अंत में खेसारी कहते हैं दिल थामके बैठो चाहने वालों... पिक्चर अभी बाकी है...।


ओवर आल कहे तो पिक्चर में दम है जैसा कि टीजर में दिखाया गया है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार है जिनकी पहचान क्वालिटी बेस्ट फिल्म करने की रही है। को प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव हैं। इस फिल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में सूत्रधार के तौर पर सुरेश ओबेरॉय की आवाज सुनाई देगी।


वही बात अगर इस फिल्म की कास्टिंग की करें तो जितेंद्र गुलाटी और वर्ल्ड वाइड चैनल प्रस्तुत संघर्ष 2 में खेसारी लाल यादव के साथ मेघा श्री, माही श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, सबा खान, वरण्या मल्होत्रा, सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल, अनूप अरोड़ा, विनोद मिश्रा, सामर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, रोहित सिंह मटरू, पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओ पी कश्यप मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन लोटस स्टूडियो में हुआ है। फिल्म के गानों में शानदार लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का है। फिल्म की कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। डीओपी आर प्रिंस है। एक्शन दिलीप यादव, एस मल्लेश और न्योंग का है।


फिल्म को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि 'संघर्ष 2' को बेहद आधुनिक तकनीक से और बड़े स्तर पर बनाया गया है। यह फिल्म कहानी पटकथा स्क्रीनप्ले डायलॉग रोमांस म्यूजिक एक्शन से भरपूर है और एक कमर्शियल फिल्म की सारी जरूरतों को पूरा करती है। इसलिए हमारी फिल्म हर तरह के दर्शक वर्ग के लोगों को पसंद आने वाली है। तो हमें यही उम्मीद है कि जब भी हमारी फिल्म रिलीज हो दर्शक इसे सिनेमाघरों में जाकर ही देखें।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।