मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद केजरीवाल कैबिनेट में 2 नए मंत्री होगें शामिल, AAP बोलीं - दोनों मंत्री 'बेकसूर'

नई दिल्ली: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद दिल्ली मंत्रिमंडल में 2 नए मंत्री शामिल किए जाएंगे| AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा,''इस्तीफे मंजूर होने के बाद दो नए मंत्रियों को दिल्ली क…

सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद केजरीवाल कैबिनेट में 2 नए मंत्री होगें शामिल, AAP बोलीं - दोनों मंत्री 'बेकसूर'
सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद केजरीवाल कैबिनेट में 2 नए मंत्री होगें शामिल, AAP बोलीं - दोनों मंत्री 'बेकसूर' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद दिल्ली मंत्रिमंडल में 2 नए मंत्री शामिल किए जाएंगे|  AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा,''इस्तीफे मंजूर होने के बाद दो नए मंत्रियों को दिल्ली कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। काम का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि ,''आज दिल्ली सरकार के 2 मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने इस्तीफ़ा दे दिया है| दुनिया में जिनके कामों की चर्चा होती है उन्हें केंद्र सरकार ने षडयंत्र के तहत JAIL भेजा हैं।| दोनों के पास अहम विभाग थे, ऐसे में जनता के काम प्रभावित होते हैं। जल्द नए मंत्रियों की घोषणा होगी|


आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि,''दोनों मंत्री (मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन) बेकसूर है। मगर दिल्ली के काम बाधित ना हो इसलिए Arvind Kejriwal जी ने इस्तीफ़ा मंजूर किया है।  भाजपा की गंदी राजनीति जनता देख रही है, जनता BJP को चुनाव में जवाब देगी।


आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पाण्डेय ने कहा कि,'' मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के काम ने दिल्ली ही नहीं देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया जनता का स्नेह, आशीर्वाद दोनों के साथ था, है और रहेगा | अरविंद केजरीवाल सरकार का Motto रहा है, सेवा, सियासत से ऊपर|  Cabinet में 2 नए चेहरे शामिल होंगे, जिससे जनता का कोई काम न रुके|



दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने राज्य मंत्रिमंडल में अपने पदों से इस्तीफा दिया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बता दे "मनीष सिसोदिया को जहां शराब नीति केस में CBI ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था, वहीं सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में पिछले साल 30 मई से तिहाड़ जेल में बंद हैं।


सिसोदिया के पास कुल 33 में से 18 विभाग थे। वहीं जैन के पास स्वास्थ्य, उद्योग समेत 7 मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी। जेल जाने के बाद जैन के मंत्रालयों को सिसोदिया को सौंप दिया गया था।


यह भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाला: आठ घंटे पूछताछ के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार


मनीष सिसोदिया दिल्ली की शराब नीति केस में फिलहाल 4 मार्च तक CBI की रिमांड पर हैं। CBI ने उन्हें 26 फरवरी को करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार यानी 27 फरवरी को उन्हें CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें 4 मार्च तक CBI की रिमांड पर भेज दिया था। CBI का आरोप था कि सिसोदिया सवालों का गोलमोल जवाब दे रहे हैं।


 यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक CBI रिमांड पर भेजा


मंगलवार यानी 28 फरवरी को सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी और CBI के जांच के तरीके को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी और उनसे उच्च न्यायालय जाने को कहा। शीर्ष अदालत ने कहा, "हम पहली बार में इस तरह के मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं, आप अपने सभी बिंदुओं को उच्च न्यायालय के समक्ष रख सकते हैं। "



Delhi Liquor Scam: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सिसोदिया की याचिका, हाईकोर्ट जाने को कहा 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।