मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जातिगत जनगणना को लेकर हो रही मांग के बीच बीजेपी सांसद ने की धार्मिक जनगणना कराने की मांग

कन्नौज: जातिगत जनगणना कराने को लेकर हो रही मांग के बीच कन्नौज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रत पाठक ने धार्मिक जनगणना की मांग की हैं| सुब्रत पाठक ने कहा,''अगर अखिलेश यादव जातिगत जनगणना क…

जातिगत जनगणना को लेकर हो रही मांग के बीच बीजेपी सांसद ने की धार्मिक जनगणना कराने की मांग
जातिगत जनगणना को लेकर हो रही मांग के बीच बीजेपी सांसद ने की धार्मिक जनगणना कराने की मांग | फ़ोटो: TVL News

कन्नौज: जातिगत जनगणना कराने को लेकर हो रही मांग के बीच कन्नौज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रत पाठक ने धार्मिक जनगणना की मांग की हैं| सुब्रत पाठक ने कहा,''अगर अखिलेश यादव जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं तो मैं उसमें जोड़ना चाहता हूं और धार्मिक जनगणना की मांग करूंगा ताकि लोगों को पता चल सके कि अल्पसंख्यक किस हद तक बढ़े हैं। पहले धार्मिक जनगणना हो फिर जातिगत जनगणना होनी चाहिए|



भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा,''अखिलेश जी जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं तो मैं उसमें धार्मिक जनगणना की मांग जोड़ता हूं, क्योंकि विभाजन संप्रदाय के आधार पर हुआ था। उस समय देश में 7% अल्पसंख्यक थे, अब कितने हैं? कितने मुस्लिम, ईसाई हैं इसकी जनगणना होनी चाहिए|



गौरतलब है कि अखिलेश यादव जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर मुखर हैं| अखिलेश ने विधानसभा में आज (मंगलवार यानी 28 फरवरी को )  जातीय जनगणना पर सभी विपक्षी दलों का समर्थन मांगते हुए कहा कि जबतक जातीय जनगणना नहीं होगी, तब तक सबका साथ, सबका विकास नहीं हो सकता है। तभी बराबरी का सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जातीय जनगणना के खिलाफ है तो उसे आऊट सोर्स की व्यवस्था भी समाप्त कर देनी चाहिए।



CM योगी द्वारा लगाए गए एसडीएम के पद पर 86 में से 56 पदों पर एक ही जाति (यादव) का चयन होने के आरोप के जवाब में अखिलेश ने  आंकड़ा पेश किया। उन्होंने कहा कि ,''2011 में एसडीएम हुए वो 30 थे जिसमे मात्र 5 यादव थे| बाकी और जाति के थे, 2012 में 4 थे, 2015 में 3 थे। मैं नेता सदन से कहूँगा कि यदि सूची हो तो दें, इसीलिए कहता हूँ कि जातीय जनगणना होनी चाहिए।" उन्होंने सरकार से 56 लोगों की सूची सदन में रखने की भी मांग दोहराई।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।