मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

देविदास श्रावण नाईकरे ने दिया सफलता का मूलमंत्र

मुंबई (अनिल बेदाग) : नेक इरादे और कर्म की शक्ति से असंभव भी संभव बन जाता है। यह मंत्र श्री. देविदास श्रावण नाईकरे ने न सिर्फ आत्मसात किया, बल्कि पिछले 18 वर्षों में लाखों उद्यमियों के जीवन में अमृत ब…

देविदास श्रावण नाईकरे ने दिया सफलता का मूलमंत्र
देविदास श्रावण नाईकरे ने दिया सफलता का मूलमंत्र | फ़ोटो: TVL News


मुंबई (अनिल बेदाग) : नेक इरादे और कर्म की शक्ति से असंभव भी संभव बन जाता है। यह मंत्र श्री. देविदास श्रावण नाईकरे ने न सिर्फ आत्मसात किया, बल्कि पिछले 18 वर्षों में लाखों उद्यमियों के जीवन में अमृत बनकर बहाया है।


देविदास ग्रुप ऑफ कंपनी के संस्थापक के रूप में उन्होंने यह सिद्ध किया कि असली सफलता केवल आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि आंतरिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और समाज में योगदान का समागम है। उनका यही दर्शन चार दिन चले “Ultimate Millionaire Blueprint” कार्यक्रम में उजागर हुआ, जिसे लोनावला की मनोहारी वादियों में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के चौथे दिन मंच पर चमकता रहा एक भव्य अवॉर्ड समारोह, जिसमें पूरे महाराष्ट्र से चुनिंदा व्यवसायों को उनके नवाचार, साहसिक दृष्टिकोण और समाजपरक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस यादगार शाम की शोभा तब और बढ़ी जब बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान जी ने विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और कहा, यह पुरस्कार आपकी मेहनत और सोच का प्रतीक है; आगे बढ़ते रहिए!”


श्री. नाईकरे मानते हैं कि सफलता का असली मापदंड मुनाफे से कहीं आगे जाता है। उनकी कोचिंग पद्धति में आधुनिक व्यवसायिक रणनीतियाँ माइंडसेट शिफ्ट, मेडिटेशन सेशन और वैदिक साधनाओं के साथ मिलकर एक ऐसा समग्र अनुभव तैयार करती हैं, जिससे प्रतिभागी न केवल आर्थिक रूप से प्रगति करते हैं, बल्कि स्वास्थ्य, संबंध और आंतरिक संतुलन में भी सुधार महसूस करते हैं।


उन्होंने उद्यमीयों कों प्रेरित करने के लिए हिंदी और अंग्रेज़ी में डेरिंग’ यानी जोखिम लेने की कला पर महारत हासील करने के लिए 12 प्रेरणादायक पुस्तकें लिखी हैं।

अपने कार्यकाल में श्री. नाईकरे को 30 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कारों से अलग अलग संस्थाओं से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें श्री महात्मा गांधी राष्ट्रीय अभिमान पुरस्कार (2023) प्रमुख हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण उद्यमिता में उनका योगदान यह दर्शाता है कि जब समाज सशक्त होता है, तभी वास्तविक सफलता पूरी होती है।


आज श्री. देविदास नाईकरे केवल एक कोच नहीं, बल्कि विचारों के क्रांतिकारी हैं। उनका संदेश स्पष्ट है: “जब आपके अंदर विश्वास, आपकी सोच में स्पष्टता, और आपके कर्मों में समर्पण हो, तो कोई भी सीमा आपको रोक नहीं सकती।”




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।