मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

झारखंड: धनबाद में कोयला खदान का बड़ा हिस्सा ढहा, अब तक 6 मजदूरों की मौत; कई लोगों के फंसे होने की आशंका

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के निरसा में आज बड़ा हादसा हो गया| धनबाद के निरसा में कोयला खदान का एक हिस्सा ढहने से कई मज़दूर दब गए हैं। अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है। 5 शवों को बरामद कर लिया गया ह…

झारखंड: धनबाद में कोयला खदान का बड़ा हिस्सा ढहा, अब तक 6 मजदूरों की मौत; कई लोगों के फंसे होने की आशंका
झारखंड: धनबाद में कोयला खदान का बड़ा हिस्सा ढहा, अब तक 6 मजदूरों की मौत; कई लोगों के फंसे होने की आशंका | फ़ोटो: TVL News

धनबाद:  झारखंड के धनबाद जिले के निरसा में आज बड़ा हादसा हो गया| धनबाद के निरसा में कोयला खदान का एक हिस्सा ढहने से कई मज़दूर दब गए हैं। अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है। 5 शवों को बरामद कर लिया गया है। 



एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पत्थर बहुत भारी है इसलिए जब तक मशीनें नहीं आएगीं तब तक मलबा नहीं हट पाएगा। यहां पर अगर लोग दबे हुए हैं तो मलबा हटाने के बाद ही उनकी संख्या पता लग पाएगी।



रेस्क्यू के लिए ईसीएल कोयला कंपनी ने पोकलेन मशीन लगाई गई है| खबरों के मुताबिक इस हादसे में दो दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका जताई हा रही है |यह हादसा निरसा थाना क्षेत्र के ईसीएल कोयला कंपनी अन्तर्गत गोपीनाथ आऊट सोर्सिंग में हुआ है|



धनबाद एसएसपी ने बताया,''झारखंड के धनबाद के निरसा थाना अंतर्गत ईसीएल कोयला खदान का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाव अभियान समाप्त होने के बाद हताहतों की संख्या का पता लग सकेगा|



मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि खदान में कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है। जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ बचाव और राहत कार्य में जुटा हुआ है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें। घायलों को मदद पहुंचाई जा रही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।