मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Dhar Bus Accident: मध्य प्रदेश के धार में पुल की रेलिंग तोड़ नर्मदा नदी में गिरी रोडवेज बस, अब तक 13 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह महाराष्ट्र रोडवेज की बस नर्मदा नदी में जा गिरी| धार जिले के इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र रोडवेज की एक बस खलघाट इलाके में पुल की रेलिंग तोड़ कर…

Dhar Bus Accident: मध्य प्रदेश के धार में पुल की रेलिंग तोड़ नर्मदा नदी में गिरी रोडवेज बस, अब तक 13 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Dhar Bus Accident: मध्य प्रदेश के धार में पुल की रेलिंग तोड़ नर्मदा नदी में गिरी रोडवेज बस, अब तक 13 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | फ़ोटो: TVL News

धार:  मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह महाराष्ट्र रोडवेज की बस नर्मदा नदी में जा गिरी|  धार जिले के इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र रोडवेज की एक बस खलघाट इलाके में पुल की रेलिंग तोड़ कर नर्मदा नदी में गिर गई| अब तक 15 लोगों को बचाया गया है जबकि 13 शव बरामद कर लिए गए हैं| राहत और बचाव कार्य जारी है| जिला प्रशासन घटनास्थल पर है| उधर, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। 



बताया जा रहा है कि,''रोडवेज बस में 50-55 यात्री सवार थे। अब तक 13 लोगों के शव बरामद हुए हैं। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। हादसा सुबह 10 और 10.15 बजे के बीच हुआ। मारे गए 13 लोगों में 8 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। बस में कितने यात्री सवार थे? इसकी पुष्टि अब तक प्रशासन ने नहीं की है। 



बताया जा रहा है कि खलघाट में टू-लेन पुल पर एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। बस इंदौर से महाराष्ट्र के अमलनेर जा रही थी। इंदौर से घटनास्थल की दूरी करीब 90 किमी है।




धार दुर्घटना पर इंदौर संभागीय आयुक्त ने बताया बस महाराष्ट्र की ओर जा रही थी। हमारी टीमें मौके पर पहुंचीं। खराब मौसम के बावजूद बचाव कार्य चलाया जा रहा है।अब तक अब तक 13 शव बरामद  किया गया है| रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पीड़ितों की पहचान के प्रयास जारी|




मध्य प्रदेश में धार बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त किया। पीएम ने कहा, "बचाव का काम चल रहा है और स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।"कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज और पूर्व CM कमलनाथ ने भी दुख जताया है|



महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया,' मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने MSRTC (महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) को नर्मदा नदी में MSRTC बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है|



मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं, बचाव कार्य जारी है। मेरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से चर्चा हुई और उप मुख्यमंत्री से भी चर्चा हो रही है। मध्य प्रदेश सरकार हर संभंव व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है| दुर्घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं। संकंट की घढ़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं|



महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा मैं धार (मध्य प्रदेश) कलेक्टर और महाराष्ट्र एसटी अधिकारियों के संपर्क में हूं। वे घायल यात्रियों को बचाव अभियान, चिकित्सा सहायता और उपचार का समन्वय कर रहे हैं|



मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'महाराष्ट्र सरकार की रोडवेज बस थी जो इंदौर से पुणे जा रही थी। मां नर्मदा के पुल पर वो नदी में गिर गई। 15 लोगों को बचा लिया गया है, 12 लोग नहीं बच पाए हैं। 50-55 सवारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बचाव दल और अधिकारी मौके पर हैं|



हादसे पर दुःख जताते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर-खरगोन के बीच महाराष्ट्र रोडवेज की बस के नर्मदा नदी में गिरने की दुःखद ख़बर मिली। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।



भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''मध्य प्रदेश के धार जिले में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरने की दुखद खबर से मन को भारी दुख पहुंचा। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।



मध्य प्रदेश परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा,''मैं सुबह से लगातार अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं। मुआवजे के तौर पर 4-4 लाख रुपए मृतकों के परिवार को दिए जाएंगे। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी|



प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में हुई बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जायेंगे।



प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;

“मध्य प्रदेश के धार में हुई बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम”




अब तक 11 मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले अब तक 11 लोगों की पहचान हो गई है। तीन लोग राजस्थान, एक इंदौर (मध्यप्रदेश) और बाकी महाराष्ट्र से हैं। शवों को धामनोद (धार, मध्यप्रदेश) के सरकारी अस्पताल में रखा गया है।

चेतन पिता राम गोपाल जांगिड़, नांगल कला गोविंदगढ़ (जयपुर - राजस्थान)

जगन्नाथ (70) पुत्र हेमराज जोशी, मल्हारगढ़ (उदयपुर - राजस्थान)

प्रकाश (40) पुत्र श्रवण चौधरी, शारदा कॉलोनी अमलनेर (जलगांव - महाराष्ट्र)

नीबाजी (60) पुत्र आनंदा पाटिल, निवासी पीलोदा अमलनेरगां (जलगांव - महाराष्ट्र)

कमला बाई (55) पत्नी नीबाजी पाटिल, पिलोदा अमलनेर (जलगांव - महाराष्ट्र)

चंद्रकांत (45) पुत्र एकनाथ पाटील, अमलनेर (जलगांव - महाराष्ट्र)

अरवा (27) पत्नी मुर्तजा बोरा, मूर्तिजापुर (अकोला - महाराष्ट्र)

सैफुद्दीन पुत्र अब्बास, नूरानी नगर (इंदौर - मध्यप्रदेश )

राजू पुत्र तुलसीराम मोर, रावतभाटा (चित्तौड़गढ़ - राजस्थान)

अविनाश पुत्र संजय परदेसी, पाटन सराय अमलनेर (जलगांव - महाराष्ट्र)

विशाल (33) पुत्र सतीश बहरे, विर्देल (धुले महाराष्ट्र)






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।