मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हिमाचल प्रदेश : धर्मशाला में पंजाबी गायक मनमीत सिंह का शव बरामद, भारी बारिश व भूस्खलन की चपेट में आने से हुई मौत

धर्मशाला:हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन के बीच एक बुरी खबर सामने आई है। यहां बारिश और भूस्खलन के कारण पंजाबी सूफी गायक मनमीत सिंह की मौत हो गई है। धर्मशाला में पंजाब के मशहूर सूफी गायक मनमीत सिंह…

हिमाचल प्रदेश : धर्मशाला में पंजाबी गायक मनमीत सिंह का शव बरामद, भारी बारिश व भूस्खलन की चपेट में आने से हुई मौत
हिमाचल प्रदेश : धर्मशाला में पंजाबी गायक मनमीत सिंह का शव बरामद, भारी बारिश व भूस्खलन की चपेट में आने से हुई मौत | फ़ोटो: TVL News

धर्मशाला:हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन के बीच एक बुरी खबर सामने आई है। यहां बारिश और भूस्खलन के कारण पंजाबी सूफी गायक मनमीत सिंह की मौत हो गई है।  धर्मशाला में पंजाब के मशहूर सूफी गायक मनमीत सिंह का करेरी लेक के नजदीक शव बरामद हुआ है।  पुलिस ने पंजाबी गायक मनमीत सिंह का शव बरामद किया है। नाले में अचानक बाढ़ आने से इन्‍हें संभलने का मौका नहीं मिला। 




एसएचओ विपिन कुमार ने बताया, "ये 11 तारीख को करेरी झील की तरफ घूमने गए थे। नीचे आते समय इनका पैर फिसलने से ये नदी में बह गए। स्थानीय लोगों की मदद से शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया जाएगा।



बताया जा रहा है 30 वर्षीय मनमीत सिंह अपने सगे भाई व चार से पांच अन्‍य दोस्‍तों के साथ करेरी लेक की तरफ घूमने के लिए निकले थे व यहीं ठहरे हुए थे। धर्मशाला में हुई भारी बारिश व भूस्खलन ने पंजाबी सूफी गायक मनमीत सिंह को भी निगल गया। 




पंजाबी सूफी गायक मनमीत सिंह अपने दोस्तों के साथ हिमाचल धर्मशाला घूमने आए थे और यहां से करेरी झील के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ लेने के लिए निकल गए थे। रविवार को मनमीत सिंह अपने दोस्तों के साथ वहीं पर रुके और सुबह लौटते वक्त नाला पार करते वक्त वह पानी में बह गए। इस हादसे के बाद उनका कोई पता नहीं चल रहा था उनका शव पानी का बहाव कम होने पर वहां बरामद कर लिया गया। 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।