मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राजस्थान सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात, अशोक गहलोत सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया

जयपुर: राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों को दी जाने वाली महंगाई राहत को 01.07.2021 से बढ़ाकर 28% करने की मंजूरी दे दी, जो मूल वेतन/पेंशन के 17% की मौज…

राजस्थान सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात, अशोक गहलोत सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया
राजस्थान सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात, अशोक गहलोत सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों को दी जाने वाली महंगाई राहत को 01.07.2021 से बढ़ाकर 28% करने की मंजूरी दे दी, जो मूल वेतन/पेंशन के 17% की मौजूदा दर में 11% की वृद्धि को दर्शाता है।इससे सरकारी खजाने पर हर साल 4000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। राजस्थान CM अशोक गहलोत ने फैसले की जानकारी दी है |



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,राजस्थान सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% करने का निर्णय किया है। 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते की यह दर मान्य होगी। कोविड की कठिन परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों को संबल देने हेतु इस फैसले पर राज्य सरकार लगभग 4000 करोड़ रु सालाना व्यय करेगी।




इसके अलावा CM अशोक गहलोत ने कहा,'वीसी के माध्यम से खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तहत हर पात्र परिवार को पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली(पीडीएस) के समस्त लाभ उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य रहे कोई भी पात्र परिवार पीडीएस के लाभ से वंचित न रहे।



उन्होंने कहा,''पात्र परिवारों को जन आधार कार्ड से जोड़ने, राशन कार्ड के साथ मिलान करने, त्रुटियां दुरूस्त करने के काम को अभियान के रूप में पूरा किया जाए। इससे पात्र लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ पीडीएस की अन्य योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सकेगा और लीकेज की संभावनाएं समाप्त होंगी।



CM अशोक गहलोत ने कहा,'कोविड जनित परिस्थितियों में कई परिवारों ने अपने आजीविका चलाने वाले सदस्यों को खो दिया है और रोजगार के अभाव में कई परिवारों की आर्थिक स्थिति और तंग हो गई है। ऐसे में पीडीएस से मिलने वाले लाभ उनके लिए बड़ा संबल है। ऐसे सभी पात्र परिवारों को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।