मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

धुरंधर ने बनाया भारतीय सिनेमा का सबसे खतरनाक एक्शन ब्लूप्रिंट

मुंबई: हिंदी सिनेमा में एक्शन का परिदृश्य बदल रहा है—और धुरंधर इस बदलाव की सबसे तेज़, सबसे ऊर्जावान दस्तक है। जहां सामान्यत: एक फिल्म एक ही एक्शन डायरेक्टर पर निर्भर रहती है, वहीं धुरंधर ने इस सीमित…

धुरंधर ने बनाया भारतीय सिनेमा का सबसे खतरनाक एक्शन ब्लूप्रिंट
धुरंधर ने बनाया भारतीय सिनेमा का सबसे खतरनाक एक्शन ब्लूप्रिंट | फ़ोटो: TVL News
मुंबई: हिंदी सिनेमा में एक्शन का परिदृश्य बदल रहा है—और धुरंधर इस बदलाव की सबसे तेज़, सबसे ऊर्जावान दस्तक है। जहां सामान्यत: एक फिल्म एक ही एक्शन डायरेक्टर पर निर्भर रहती है, वहीं धुरंधर ने इस सीमित ढांचे को तोड़ते हुए चार वैश्विक विशेषज्ञों—एजाज़ गुलाब, सी-यंग ओह, यानिक बेन और रामज़ान बुलुत की संयुक्त प्रतिभा को एक ही कैनवास पर उतारा है।
चारों की एक्शन शैली अलग, तकनीक अलग, फ़लसफ़ा अलग पर लक्ष्य एक: ऐसा दृश्य संसार गढ़ना जिसे दर्शक न केवल देखें, बल्कि महसूस करें।

विस्तृत आउटडोर स्टंट, वाहन-आधारित कोलिज़न, कोरियाई क्लोज़-कॉम्बैट, यूरोपियन पार्कौर मूवमेंट, तुर्की क्लोज़-क्वार्टर रियलिज़्म, हर दृश्य में एक नया स्वाद, एक नई रफ़्तार और एक नया ताजापन। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की पॉवरहाउस एंसेंबल कास्ट के साथ आदित्य धर का निर्देशन धुरंधर को उच्च वोल्टेज सिनेमाई अनुभव में बदल देता है।

धुरंधर केवल एक नई फिल्म नहीं, यह एक नया मानक है। पहली बार चार इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर्स एक ही कृति पर काम करते दिखाई देते हैं, वह भी बिना शैलीगत टकराव के—बल्कि एक ऐसी संरचना में जो हर एक्शन ब्लॉक को अपना खुद का स्वाद देती है।
एजाज़ गुलाब भारतीय स्टाइल के ग्रैंड, प्रैक्टिकल स्टंट्स रचते हैं। जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ के सहयोग से बनी यह हाई-ऑक्टेन थ्रिलर जब 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में उतरेगी—एक्शन प्रेमी दर्शकों के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन होगा।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 3 दिसंबर 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।