मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रेम में नाकामी बनी मौत की वजह, नाबालिग को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एकतरफा प्यार में अंधे एक युवक ने नाबालिग किशोरी की उसके ही घर के बरामदे में सोत…

प्रेम में नाकामी बनी मौत की वजह, नाबालिग को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
प्रेम में नाकामी बनी मौत की वजह, नाबालिग को गोली मारकर उतारा मौत के घाट — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एकतरफा प्यार में अंधे एक युवक ने नाबालिग किशोरी की उसके ही घर के बरामदे में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैडारी एहतमाली गांव निवासी अनुष्का (पुत्री दिनेश कुमार) सोमवार रात अपने 13 वर्षीय भाई अवनीश के साथ बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही युवक मंदीप (पुत्र रंगीलाल), उम्र करीब 32 वर्ष, अचानक वहां पहुंचा और अनुष्का के सीने व सिर पर दो गोलियां दाग दीं। गोली की आवाज सुनकर भाई ने शोर मचाया, तभी बाहर सो रही मां पर भी आरोपी ने असलहा तान दिया। शोरगुल बढ़ने पर आसपास के लोग जाग गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कलवारी व नगर थाने की पुलिस, क्षेत्राधिकारी कलवारी तथा पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी युवक ने पहले किशोरी को बहला-फुसलाकर प्रेम संबंध बनाए थे। बाद में किशोरी ने उससे दूरी बनानी शुरू की तो नाराज होकर आरोपी ने 18 दिसंबर 2025 को उसके साथ खींचे गए अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। 


इस मामले में परिजनों की शिकायत पर कलवारी थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें बाद में दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ी गई थीं। केस दर्ज होने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि अचानक गांव लौटकर उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।


मृतका के पिता दिनेश कुमार पंजाब में रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। घर पर मां अनीता बच्चों के साथ रहती थीं। अनुष्का 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस को उसके बिस्तर से पढ़ाई की खुली किताबें भी मिली हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मार्च 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 3 मार्च 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।